लक्ष्य से कोसों दूर खनन विभाग,पूर्णिया…सभी एसडीओ,थानाध्यक्ष, डीटीओ एवं खनिज विकास पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारी…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

पूर्णिया:-30 अगस्त(राजेश कुमार झा)जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न:-

  • वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर दिए कड़े निर्देश:-
  • अवैध बालू व मिट्टी खनन के खिलाफ चलेंगे संयुक्त औचक छापेमारी अभियान;

दालकोला चेकपोस्ट पर रहेगी विशेष नजर:-

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तय राजस्व लक्ष्यों की प्रगति और अवैध खनन के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्णिया जिला को कुल ₹4847.89 लाख राजस्व वसूली का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक मात्र ₹574.66 लाख की ही उपलब्धि हासिल हो सकी है।

अवैध खनन पर अंकुश लगाने की गई कार्रवाई की समीक्षा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार:

  • जुलाई 2026: कुल 140 छापेमारी की गईं, जिनसे ₹32.32 लाख दंड राशि की वसूली हुई।
  • अगस्त 2026: अब तक कुल 81 छापेमारी में ₹29.10 लाख का जुर्माना वसूल किया गया।

राजस्व प्राप्ति की धीमी गति और कार्रवाई के आंकड़ों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध बालू एवं मिट्टी खनन के विरुद्ध लगातार औचक निरीक्षण किया जाए और दोषियों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिया गया:

  • सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), थानाध्यक्ष, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) एवं खनिज विकास पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर संयुक्त औचक निरीक्षण करेंगे।
  • अवैध परिवहन को रोकने के लिए दालकोला चेकपोस्ट पर विशेष और सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
  • अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन और परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अवैध खनन के मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

हरकत में दालकोला चेकपोस्ट प्रशासन..बस की चेकिंग के दौरान बरामद हुआ तकरीबन 4 किलो गांजा…कूचबिहार से ला रहा था गांजा…

सहयोग शिविर में असहयोग रवैया…नाराज लोगों ने लगाए जिंदाबाद और मुर्दाबाद के लगाए नारे… बिहार का पहला सहयोग शिविर,जहां तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा.. मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंचा नगर सहयोग शिविर पूर्णिया का मामला.. पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:32 am, Nov 5, 2026
temperature icon 21°C
Smoky haze
Humidity: 67 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 5%
Visibility: 7.2 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 7% 5 mph 71% 1014 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 7% 5 mph 73% 1015 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
22°/26°°C 0 mm 4% 5 mph 62% 1018 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 3% 6 mph 47% 1016 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 41% 1013 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
23°/26°°C 0 mm 3% 6 mph 54% 1014 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 4% 6 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 5% 5 mph 65% 1014 mb 0 cm