



पूर्णिया:-01 सितंबर(राजेश कुमार झा)आज पूरे जिले के सभी प्रखंड,नगर पंचायत सहित नगर निगम में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था. शहर के पशुपालन कार्यालय में वार्ड न0 14/15/16/17 एवं 18 में नगर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था. भाजपा सदर विधायक विजय खेमका,महापौर विभा कुमारी एवं उप महापौर पल्लवी गुप्ता एवं नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे ने विधिवत उदघाटन कर शिविर की शुरुआत की. शिविर में नगर निगम,पूर्व प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.जनता भी अपनी समस्या लेकर शिविर में आने लगे. धीरे-धीरे शिविर में भीड़ बढ़ने लगी.भाजपा सदर विधायक एवं नगर निगम के महापौर ने शिविर में आने वालों की समस्या सुन रहे थे और उन्हें सुलझाने की भी कोशिश कर रहे थे.लेकिन मामला तब आगे बढ़ा जब कुछ लोगों ने नगर निगम के खिलाफ सदर विधायक विजय खेमका और महापौर विभा कुमारी से सीधे शिकायत करने लगे.उसके बाद सदर विधायक विजय खेमका ने शिविर में आये नाराज लोगों से आवेदन लेकर मामला को शांत करने की कोशिश करने का प्रयास करने लगे.दूसरी तरफ महापौर विभा कुमारी ने शिविर में आये सभी लोगों को संबोधित करते हुए,बिना किन्हीं का नाम लिया कहने लगी कि हाल k दिनों में कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर निगम को टारगेट किया जा रहा है.कर्मियों,वार्ड पार्षदों एवं वार्ड प्रतिनिधि के साथ अपमानजक व्यवहार किया जा रहा है.जो काफी निंदनीय है.जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा.दूसरी तरफ सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि नगर निगम के वातावरण को गंदा किया जा रहा है.जिसे किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा.जनता शिविर में अपनी बात नहीं रखेगी तो कहां रखेगी.जनता की समस्या को दूर करने में जो भी बाधा डालते है.वो जनता के विकास में बाधा डालने की कोशिश कर रहे है. सहयोग शिविर जनता के विकास के लिए है.इसे अपना मंच नहीं बनाएं. जनता चाल,चरित्र और चेहरा सब कुछ देख रही है.बताते चलें कि पूर्णिया नगर सहयोग शिविर बिहार का पहला शिविर बन गया. जहां तकरीबन तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा.
















