

पूर्णिया:-06 सितम्बर (राजेश कुमार झा)बीते दिन शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े 5 बजे पूर्णिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल(GMCH) में कवरेज करने गए दो से तीन पत्रकारों के साथ मारपीट की जघन्य घटना घटित हुई है.जिसको लेकर मीडिया के सभी कर्मी जीएमसीएच प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए,जिले के डीएम, एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी देते हुए मांग की है कि मामले में संलिप्त सभी लोगों पर कानूनी कारवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाय.साथ ही ऐसे माहौल में मीडियाकर्मी कैसे काम करे, इसपर भी गम्भीरता से विचार किया जाय.मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम एवं एसएसपी ने अविलंब जीएमसीएच प्रशासन से बात कर मामले को गंभीरता से लेने की सलाह दी है.मामले की जानकारी मिलते ही के0 हाट थाना सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर सभी मीडिया कर्मी से बात कर मामले को शांत कराया. जीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ0 हरि शंकर मिश्रा ने मीडिया कर्मी से बात कर पूरे मामले को काफी गम्भीरता से लिए.उन्होंने मीडिया कर्मी को आश्वासन देते हुए कहे कि इस घटना में जीएमसीएच के जो भी कर्मी या मेडिकल छात्र की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.उन पर विधिसम्मत कारवाई होगी.दूसरी तरफ द प्रेस क्लब ऑफ पूर्णिया के जिलाध्यक्ष एवं बेफिरोरिंट डिजिटल के संपादक राजेश कुमार झा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भय के माहौल में मीडिया कर्मी कैसे काम करेंगे.इस पर गम्भीरता से विचार करें एवं दोषी पर अविलंब कारवाई करते हुए,उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करें.
















