जिला स्वास्थ्य समिति की लिस्ट में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे जिले के 9 नशा मुक्ति केंद्र…जहां तकरीबन 500 से ज्यादा एडमिट है एडिक्ट… 8 हजार से 12 हजार प्रतिमाह फीस… लेकिन सुविधा नदारत…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288
Oplus_16908288

पूर्णिया:-06 सितंबर (राजेश कुमार झा) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद सूखे नशे का कारोबार काफी बढ़ गया है.जिसे रोकने में सरकार अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा दी है.उसके बादजूद सूखे नशे के कारोबार को रोकना सरकार के लिए एक चैलेंज बन गया है.बताते चलें कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाद सूखे नशे के कारोबार में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है.शहर से लेकर गांवों की गलियों तक इस जहर की जिद में आ चुका है. जिससे कम उम्र के लड़के एवं लड़कियां भी इस जहर से काफी प्रभावित हो रही है.वक्त रहते अगर इस जहर को फैलने से नहीं रोका गया तो वो दिन दूर नहीं की बिहार भी उड़ता पंजाब के श्रेणी में अपना नाम दर्ज कर लेगा.लेकिन सरकार ने इस जहर को फैलने से रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दी है.जिसके तहत हर जिले में स्मैक और ब्राउन शुगर जैसे सूखे नशे के एडिक्ट के लिए मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्र खोलने का निर्देश दिए है. ताकि कोई भी एडिक्ट है और वो छोड़ना चाहता है तो उसके परिजन नशा मुक्ति केंद्र में जाकर अपने एडिक्ट को भर्ती कर सकते है. जिसके लिए उन्हें 8 हजार से 12 हजार प्रतिमाह फीस भरने होते है.जिसके तहत जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया में तकरीबन 24 नशा मुक्ति केंद्र चल रहे है.जिसमें महज 15 नशा मुक्ति केंद्र को ही रजिस्ट्रेशन प्राप्त है.बाकी 9 नशा मुक्ति केंद्र बिना रजिस्ट्रेशन के ही चलाए जा रहे है.सबसे गौर करने वाली बात ये है कि सभी नशा मुक्ति केंद्र की जांच जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा समय-समय पर किया जा रहा है.इस मामले में शहर के कई नशा मुक्ति केंद्र जो बिना रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे के संचालकों से बात की तो पता चला कि सबों ने जिला स्वास्थ्य समिति के पास रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर चुके है और रजिस्ट्रेशन मिलने का इंतजार कर रहे है.दूसरी तरफ नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए जो भी आवेदन देते है.उनको रजिस्ट्रेशन तभी मिलता है.जब उनके पास प्राप्त इंस्टाफ्रेक्चर मौजूद हो. कहने का मतलब जो भी कोई नशा मुक्ति केंद्र खोलना चाहते है.उनको रजिस्ट्रेशन लेने के लिए विधिवत नशा मुक्ति केंद्र के सभी मानकों को पहले पूरा करना होगा.उसके बाद वो रजिस्ट्रेशन के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को आवेदन देंगे.तत्पश्चात जिला स्वास्थ्य समिति की जांच टीम नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करेगी.उनको अगर कोई कमी दिखी तो वो संचालक को कमी पूरा करने का निर्देश देंगे.जब सब कुछ मानकों के हिसाब से ठीक हो जायेगा तो उस केंद्र को रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा.

More From Author

जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ हुए मारपीट मामले में 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज… डीएम और एसएसपी ने लिया संज्ञान…सीसीटीवी फुटेज से होगी कई चेहरों की पहचान…मारपीट में जीएमसीएच हॉस्टल के छात्र की संलिप्तता होने की संभावना…पढ़ें पूरी खबर

जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ हुए मारपीट मामले में 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज… डीएम और एसएसपी ने लिया संज्ञान…सीसीटीवी फुटेज से होगी कई चेहरों की पहचान…मारपीट में जीएमसीएच हॉस्टल के छात्र की संलिप्तता होने की संभावना…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:43 pm, Sep 6, 2026
temperature icon 31°C
Smoky haze
Humidity: 68 %
Pressure: 1004 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 15% 4 mph 68% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.25 mm 36% 7 mph 79% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.03 mm 22% 6 mph 83% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 27% 5 mph 86% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 22% 7 mph 79% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 1.05 mm 48% 7 mph 66% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.64 mm 41% 7 mph 61% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0.21 mm 24% 6 mph 66% 1003 mb 0 cm