

पूर्णिया:-13 सितम्बर (राजेश कुमार झा)नशे के खिलाफ पूर्णिया पुलिस का जबरदस्त प्रहार जारी.सदर थाने को दो गुप्त सूचना मिली.पहली सूचना एक ट्रक शराब की खेप जीरोमाइल के रस्ते गुजरने वाली है और दूसरी सूचना मिली कि दो चार चक्का वाहन से भारी मात्रा में गांजा की खेप भी बायपास के रस्ते गुजरने वाली है. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना की जानकारी दी गई. एसएसपी डॉ0 शौर्य सुमन ने सदर एसडीपीओ(1) अभिनव परासर के नेतृत्व में दो टीम का गठन किया गया.पहली टीम ने जीरोमाइल से कसबा जाने वाली फोरलेन सड़क पर शीशाबाड़ी के पास सघन वाहन चेकिंग लगाई एवं दूसरी टीम ने जीरोमाइल से नेवालाल चौक की तरफ जाने वाली फोरलेन सड़क पर गुलाबबाग धर्मकांटा के पास सघन वाहन चेकिंग लगाई.पहली टीम ने कसबा रोड पर शीशाबाड़ी के पास एक ट्रक को रोका और जांच किया तो उस ट्रक में सवार तीन लोगों ने पुलिस को बताया कि सर इसमें ऐपल का हाइड्रेशन ड्रिंक है. जब पुलिस ने जांच की तो हाइड्रेशन ड्रिंक के पेटी के नीचे तकरीबन 1074.6 लीटर विदेशी शराब निकली.पुलिस को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार शराब तस्कर ने बताया कि ये गाड़ी असम से समस्तीपुर जा रही है.जहां डिलीवरी होनी थी. पुलिस फिलहाल ये पता करने में लगी है कि इतनी अधिक मात्रा में समस्तीपुर में कहां और किनको शराब की डिलीवरी होनी थी.दूसरी टीम ने गुलाबबाग धर्मकांटा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो एवं एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका.जांच के क्रम में पुलिस ने तकरीबन 246 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.सभी तस्कर अररिया जिले के फारबिसगंज के रहने वाले बताए जा रहे है.पूछताछ में गिरफ्तार चारों तस्करों ने बताया कि हमलोग फारबिसगंज से कुरसेला गांजा की डिलीवरी करने जा रहे थे.पुलिस चारों तस्करों की मोबाइल डिटेल्स के आधार पर ये पता करने में जुट गई है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां और किनको डिलीवरी देनी थी.बताते चलें कि शराब का बाजार मूल्य तकरीबन 16 लाख से अधिक और गांजा की अनुमानित मूल्य तकरीबन डेढ़ करोड़ बताई जा रही है.
















