बिना फिटनेस,परमिट के वाहन चला रहे है तो हो जाएं सावधान…क्योंकि परिवहन विभाग की नजर से आप बच नहीं सकते…महज एक दिन में लगाया गया 2 लाख 21 हजार से अधिक का जुर्माना

Oplus_16908288

बिना फिटनेस,परमिट के वाहनों पर 2.21 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

इसी क्रम में 13 सितंबर 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी, पूर्णिया सोनी कुमारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,21,500 का शमन किया गया।

वाहन जांच के दौरान विशेष रूप से बसों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई।

बिना वैध परमिट अथवा फिटनेस प्रमाण-पत्र के संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इसके अलावा वाहनों में अनावश्यक रूप से अधिक ध्वनि के प्रयोग तथा ध्वनि प्रदूषण से संबंधित प्रावधानों के अनुपालन की भी जांच की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी, पूर्णिया ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा वाहन चलाते समय स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

More From Author

गणपति बप्पा मोरया… मंगल मूर्ति मोरया…आज विराजमान हुए गुलाबबाग का राजा…10 दिनों तक चलने वाला इस महोत्सव की तैयारी पूरी…भारी भीड़ को देखते हुए मेला आयोजकों ने की विशेष व्यवस्था…पढ़ें पूरी खबर

गणपति बप्पा मोरया… मंगल मूर्ति मोरया…आज विराजमान हुए गुलाबबाग का राजा…10 दिनों तक चलने वाला इस महोत्सव की तैयारी पूरी…भारी भीड़ को देखते हुए मेला आयोजकों ने की विशेष व्यवस्था…पढ़ें पूरी खबर

सोशल मीडिया पर देशी बंदूक और कट्टा लेकर हीरोइज़्म दिखाना पड़ा महंगा…पहुंच गए जेल… इसलिए सावधान…सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों से बचें…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:31 am, Sep 15, 2026
temperature icon 29°C
Smoky haze
Humidity: 69 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 86%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:35 am
Sunset: 5:54 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.02 mm 15% 2 mph 71% 1008 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 7% 5 mph 72% 1010 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 3% 6 mph 55% 1011 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.04 mm 11% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.03 mm 16% 5 mph 59% 1006 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 4 mph 63% 1006 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 15% 4 mph 62% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 16% 4 mph 67% 1007 mb 0 cm