

पूर्णिया:-12 नवंबर(राजेश कुमार झा)महापर्व छठ को लेकर जिले के सभी घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है.जिला प्रशासन जिले के सभी छठ घाटों की निगरानी के साथ पल-पल की पूरी जानकारी भी ले रही है.डीएम अंशुल कुमार और एसएसपी शौर्य सुमन जिले के सभी छठ घाटों का खुद निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे है.दूसरी तरफ नगर निगम क्षेत्र में होने वाले सभी 65 छठ घाटों की मरम्मती का काम पूरा कर लिया गया है.सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों की सुविधाओं में कोई कमी न हो,इसके लिए नगर निगम पूरी तरह तत्पर दिख रही है.नगर निगम के सभी कर्मी दिन-रात लगे हुए है. ताकि किसी भी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो.संवेदन शील एवं अतिसंवेदनशील छठ घाटों पर विशेष निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की गई है.सभी छठ घाटों पर स्वच्छता एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है.सभी छठ घाटों पर सीसीटीवी से निगरानी के साथ-साथ रौशनी की भी पूरी व्यवस्था की गई है.
















