जयपुर, 1 सितम्बर (अशोक “अश्क”) राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंडरी एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आयोग द्वारा इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार बेसब्री से एडमिट कार्ड के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जिन्हें वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा तिथि और समय
राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, जिसे परीक्षा केंद्र पर प्रस्तुत करना होगा।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन होगा, जिसे डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।
इसके अलावा, उम्मीदवार https://sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

