गोपालगंज, 3 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता पर नगर थाने में कांग्रेस नेताओं द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामलें के छानबीन में जुट गई है। उक्त एफआईआर कांग्रेस नेता आदित्य पासवान ने दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिले में अधिवक्ता द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ़ अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर थाने के वीएम फील्ड निवासी अधिवक्ता राकेश राय ने कथित तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया और सार्वजनक मंचों पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया है। जिससे कांग्रेस पार्टी ने न केवल निंदनीय बताया,बल्कि इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादा के खिलाफ भी माना। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामलें के छानबीन में जुट गई है। श्री पासवान ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, “राहुल गांधी न केवल हमारे नेता हैं, बल्कि देश की आवाज़ हैं। उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर भी हमला है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।”कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे राजनीतिक विरोधियों द्वारा की जा रही निम्न स्तर की राजनीति का हिस्सा बताया है। आदित्य पासवान ने कहा, “राहुल गांधी जी ने हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष किया है, चाहे वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हो या ‘वोटर अधिकार यात्रा’। इस तरह की टिप्पणियां उनके कार्यों को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हैं।” पुलिस ने कहा कि वे इस मामले में सभी तथ्यों की गहन जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे ।
इस मुद्दे पर गोपालगंज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कहा कि अगर प्रशासन इसपर अगर त्वरित एवं कठोर कार्यवाही नहीं करती है तो इस प्रकरण की सूचना राज्य और केंद्रीय कमिटियों को अग्रसारित की जा रही है।

