पूर्णिया, 04 सितंबर (राजेश कुमार झा) राजद कांग्रेस यानि महागठबंधन ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा से मंच पर से प्रधानमंत्री के स्वर्गीय माता जी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा का आज जिले में शांतिपूर्ण विरोध पूरी तरह सफल रहा.बताते चलें कि राजद कांग्रेस ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा से मंच पर से प्रधानमंत्री के स्वर्गीय माता जी पर अभद्र टिप्पणी कर पूरे बिहार की राजनीति को शर्मसार कर दिया.जिसको लेकर भाजपा ने आज 4 सितम्बर को पूरे बिहार में 5 घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में जिले के आमलोग भी शामिल हुए.

बताते चलें कि जिले के कोने कोने से शांतिपूर्ण विरोध देखा गया. शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों पर भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने आवाजाही बंद कर विरोध जताया.जनता ने बिफोरप्रिंट डिजिटल से बातचीत में बताया कि मां तो मां होती है.चाहे वो प्रधानमंत्री की हो या किसी की भी हो.

इस तरह की अभद्र टिप्पणी पब्लिक मंच से नहीं होना चाहिए.जनता ने कहा कि राजनीत कीजिए लेकिन किसी के परिवार मां बहन के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करें.

