हारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल चलाएगा 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-एनसीआर के लिए यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

बक्सर, 4 सितम्बर (विक्रांत) आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने नई दिल्ली, दिल्ली और आनंद विहार के लिए 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 29 सितंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 के बीच चलाई जाएंगी, जिससे बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
इन ट्रेनों में प्रमुख मार्गों में दरभंगा, मानसी, धनबाद, भागलपुर, सीतामढ़ी, जयनगर, राजगीर और जोगबनी को जोड़ा गया है।

ट्रेनों का संचालन विभिन्न तारीखों पर रोजाना, साप्ताहिक या विशेष दिनों में किया जाएगा। ट्रेनें समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, पटना, गया, हाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, डीडीयू, प्रयागराज, शाहपुर पटोरी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
इसके साथ ही आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन (04090/04089) की संचालन अवधि 29 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है, जिससे पटना और दिल्ली के यात्रियों को त्योहारी सीजन में प्रतिदिन ट्रेन सेवा मिलती रहेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि इन ट्रेनों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी ट्रेनों का समय, ठहराव और रूट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और स्टेशनों पर उपलब्ध कराया जाएगा।पूर्व मध्य रेल का यह कदम त्योहारी सीजन में लाखों यात्रियों को राहत देने वाला साबित होगा, जो दिल्ली-एनसीआर से बिहार-झारखंड की ओर यात्रा करते हैं।

More From Author

प्रधानमंत्री के स्वर्गीय माता जी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा का शांतिपूर्ण विरोध में आमलोग भी हुए शामिल…जनता ने कहा… राजनीत कीजिए लेकिन..

बीएयू में 30 दिवसीय आवासीय मैत्री प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, युवाओं को मिलेगा पशु चिकित्सा का तकनीकी ज्ञान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:49 am, Mar 23, 2026
temperature icon 19°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 50% 1013 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1013 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 19% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 0% 2 mph 26% 1009 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0.02 mm 33% 4 mph 36% 1007 mb 0 cm