पीएम मोदी की स्वर्गवासी माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद, समस्तीपुर में भी व्यापक असर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन में सड़कों पर उतरे लोग, की कड़ी कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर, 4 सितम्बर (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता जी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जनआक्रोश पूरे बिहार में चरम पर पहुंच गया है। इसी के तहत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा 4 सितंबर 2025 को पांच घंटे के बिहार बंद का आह्वान किया गया, जिसका व्यापक असर समस्तीपुर जिले में भी देखने को मिला।
सुबह से ही समस्तीपुर शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बंद का प्रभाव स्पष्ट दिखा। बाजार, स्कूल, निजी संस्थान और परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं। शहर के प्रमुख चौराहों पर लोग भारी संख्या में सड़कों पर उतर आए और विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसने प्रधानमंत्री की दिवंगत माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि देश के गरिमामयी लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी सीधा प्रहार है। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर शांति पूर्वक विरोध जताया और दोषी को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर दंड देने की मांग की।


पुलिस प्रशासन की ओर से जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा था और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही थी।
अब तक जिले के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। पूरा विरोध शांतिपूर्ण रहा, लेकिन जनमानस में गुस्सा साफ झलकता रहा। बंद का असर शाम तक बना रहा।

More From Author

पूरे सीमांचल से हर रोज तकरीबन 400 से अधिक लोग फ्लाइट के लिए बागडोगरा जाते है और बंगाल पुलिस की मनमानी से भी परेशान होते है…पढ़ें पूरी खबर

राजस्व महाभियान के तहत रोसड़ा में जमाबंदी पर्ची वितरण शिविर, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण से लोगों को मिली राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:20 pm, May 7, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 40% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 9 mph 38% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 25% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/37°°C 0.38 mm 57% 7 mph 26% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 18 mph 37% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 46% 1007 mb 0 cm