डुमरांव स्थित डी.के. कॉलेज में बीसीए विभाग द्वारा शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाई गई.. शिक्षकों की समाज निर्माण में अहम भूमिका

बक्सर, 5 सितम्बर (विक्रांत) वीर कुंवर सिंह विवि की अंगीभूत इकाई डी.के. कॉलेज, डुमरांव में बीसीए विभाग के छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शुक्रवार पांच सितंबर को अवकाश रहने की स्थिति में एक दिन पहले शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. राजू मोची रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीए विभाग के संयोजक प्रोफेसर अरबाब खान ने की।समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इसके पश्चात बीसीए विभाग के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें भाषण, कविता एवं गीत सम्मिलित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजू मोची ने कहा कि शिक्षक ही समाज के निर्माता होते हैं और छात्रों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डॉ. चंद्र भूषण, डॉ. शिवेंद्र, डॉ. मधुसूदन, तथा वरिष्ठ प्राध्यापक अजय मिश्रा और अनिल कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने शिक्षक-छात्र संबंध को शिक्षा की आत्मा बताया।बीसीए विभाग के संयोजक अरबाब खान ने कहा कि यह दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने शिक्षकों को सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

More From Author

राजस्व महाभियान के तहत रोसड़ा में जमाबंदी पर्ची वितरण शिविर, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण से लोगों को मिली राहत

प्राथमिक विद्यालय पुरन्दाही में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 80 पौधों का रोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:17 am, May 17, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 56 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 0% 16 mph 10% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 17 mph 8% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
39°/43°°C 0 mm 0% 10 mph 10% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 15% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 58% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 55% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 0% 8 mph 27% 1000 mb 0 cm