पूर्णिया, 6 सितंबर (राजेश कुमार झा) पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने को लेकर सीमांचल के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है.सीमांचल सहित खगड़िया,भागलपुर एवं मुंगेर के लोग भी पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे.बताते चलें कि हवाईसेवा शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन शेष बचे है.जिसको लेकर हवाई कंपनी अपनी सेवा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक सबसे पहले कोलकाता की उड़ान भरने की उम्मीद है.

लेकिन बुकिंग कोलकाता सहित दिल्ली, अहमदाबाद,मुंबई एवं बेंगलूर की शुरू हो चुकी है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुकिंग के मामले में सबसे पीछे अहमदाबाद है.दिल्ली सबसे आगे तो कोलकाता सेकेंड. सबसे अधिक 26 यात्री मुंबई के बारे में जानकारी लिए है. जिनका दरभंगा एवं बागडोगरा से जाने का टिकट बनाने की सोच रहे है.उन यात्रियों का कहना हुआ कि अगर पूर्णिया से मुंबई हवाई सेवा शुरू हो जाती है तो हमलोगों को पूर्णिया से ही अधिक सुविधा मिलेगी.

