बक्सर, 9 सितंबर (विक्रांत) बिजली की अनियमित आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के सवाल पर सात सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय नागरिकोें का सोमवार से तीन दिवसीय धरना शुरू। स्वयं शक्ति संगठन, डुमरंाव के बैनर तले आयोजित धरना के प्रथम दिन काफी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।

स्वयं शक्ति के संयोजक धीरज मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित धरना में रोहित सिंह, अविनाश त्रिपाठी, सर्वेश कुमार एवं दीपक कुमार आदि सहित दर्जनों लोग शामिल थे। धरनार्थियोें का नेतृत्व कर रहे संगठन के संयोजक धीरज मिश्रा ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति व्यवस्था से स्थानीय नागरिक गर्मी के दिन में बेहाल है। अनियमित आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान दिलाए जाने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी अनसुना करते है।
स्वयं शक्ति की सात मांगों पर बिजली विभाग द्वारा ठोस पहल नहीं किए जाने की स्थिति में संगठन के बैनर तले ग्यारह सितंबर से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल किया जाएगा।

