तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी: ब्रेकअप के बाद लाइफ पार्टनर बनने की तैयारी में जुटीं, कहा – ‘मैं उस खुशनसीब के लिए खुद को बेहतर बना रही हूं’

मुंबई, 12 सितम्बर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप और लाइफ पार्टनर को लेकर खुलकर बात की। गौरतलब है कि तमन्ना कुछ समय पहले एक्टर विजय वर्मा के साथ रिश्ते में थीं। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन अचानक ब्रेकअप की खबर ने सभी को चौंका दिया। अब तमन्ना ने इस पूरे अनुभव के बाद अपनी सोच और नजरिए में आए बदलाव को साझा किया है।


पत्रकारों को दिए एक इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा, “मैं एक अच्छी लाइफ पार्टनर बनने की कोशिश कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि मेरा पार्टनर ये महसूस करे कि उसने पिछले जन्म में कुछ अच्छा किया होगा जो मैं उसकी लाइफ में आई। जो भी वो खुशनसीब होगा, मैं उसके लिए खुद पर काम कर रही हूं। पैकेज को जल्दी आना चाहिए।”
इसके अलावा तमन्ना ने दोस्ती और कम्पैनियनशिप को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बताया, “मैं अपनी एक दोस्त के साथ बिजनेस करना चाहती थी, लेकिन उसने मना कर दिया। मैं अपनी दोस्त को कन्विंस नहीं कर पाई, जबकि मैं पूरे देश को समझा रही हूं कि अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ बिजनेस करना चाहिए।”
तमन्ना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनका नया शो ‘डू यू वाना पार्टनर’ रिलीज हुआ है, जिसमें उनके साथ डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। इस शो की कहानी दो बेस्ट फ्रेंड्स पर आधारित है, जो शराब का बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाते हैं।
वहीं फिल्मों की बात करें तो तमन्ना जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘रोमियो’ में नजर आएंगी। यह पहली बार है जब तमन्ना और शाहिद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा वह अजय देवगन और संजय दत्त के साथ फिल्म ‘रेंजर’ में भी दिखाई देंगी। अजय देवगन के साथ उन्होंने इससे पहले फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में काम किया था, हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
तमन्ना की यह नई सोच और सकारात्मकता फैन्स को काफी पसंद आ रही है। अब देखना होगा कि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आगे क्या नया मोड़ आता है।

More From Author

एशिया कप टी20 में भारत का धमाकेदार आगाज: कुलदीप की फिरकी और सूर्यकुमार की खेलभावना ने जीता दिल

रेल बचाओ, रोसड़ा बचाओ आंदोलन : 14 सितम्बर को स्वतः बंदी और पैदल मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:15 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 32°C
Partly Cloudy
Humidity: 62 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 53%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 8 mph 66% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 13% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 23% 13 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.15 mm 18% 17 mph 64% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.57 mm 32% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 69% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 16% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm