समस्तीपुर, 13 सितम्बर (राजेश झा) रोसड़ा शहर के मिर्जापुर वार्ड 3 राजा शैलेश स्थान परिसर में अष्टयाम का आयोजन किया गया था। 24 घंटे से चल रहे रामधुन यज्ञ और अष्टजाम का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। जय सीता राम राधे श्याम गौडी शंकर जय हनुमान के धुन से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हुआ। शनिवार की सुबह महिलाओं व पुरुषों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की।

यज्ञ को देखने के लिए यज्ञ मंडप के आसपास श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। समापन दिवस के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा हवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस राम नाम भजन में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अष्टयाम यज्ञ के समापन पर देवी देवताओं की भव्य झांकी निकाली गई। यज्ञ के व्यवस्थापक रंजीत कुमार महतो ने कहा की यहां हर वर्ष ग्रामीणों को सहयोग से अष्टमयाम यज्ञ आयोजन कराया जाता है। खासकर युवाओं का भरपूर सहयोग रहता है।

