मोतिहारी में दिव्यांशु भारद्वाज का जन संवाद कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मोतिहारी, 14 सितम्बर (राजेश झा) आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर युवा जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिव्यांशु भारद्वाज ने मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। यह भव्य कार्यक्रम बापू प्रेक्षा गृह, मोतिहारी में आयोजित हुआ। आनंदपुरी बेलवनवा स्थित अपने आवास से सैकड़ों वाहनों के साथ जुलूस निकाला गया, जो मोतिहारी स्टेशन रोड, जानपुल चौक, गांधी चौक, हॉस्पिटल चौक होते हुए राजा बाजार स्थित प्रेक्षा गृह पहुंचा।


कार्यक्रम में मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के गांवों और नगर निगम क्षेत्र से 5000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। खराब मौसम के बावजूद भारी जनसमूह की उपस्थिति ने दिव्यांशु भारद्वाज के प्रति जनता के भरोसे और स्नेह को दर्शाया।
सभागार में मौजूद जनता ने दिव्यांशु भारद्वाज से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने चुनाव मजबूती से लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वे हमेशा की तरह जनता की सेवा और समर्थन में समर्पित रहेंगे। दिव्यांशु भारद्वाज ने विश्वास दिलाया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और मोतिहारी को विकास के नए शिखर पर ले जाएंगे।

More From Author

राहत-सह-बचत योजनांतर्गत लम्बित राशि का अविलम्ब भुगतान करे सरकार: कश्यप, राज्य के 38 लाख मछुआरों को राहत-सह-बचत योजना का लाभ पहुंचाए सरकार।

आइसा– आरवाईए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन; विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की बर्खास्तगी वापस हो और नियमतिकरण हो–आइसा आरवाईए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:42 am, Nov 5, 2026
temperature icon 28°C
Smoky haze
Humidity: 50 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 39%
Visibility: 5.7 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 1% 5 mph 43% 1015 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 45% 1013 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 3% 6 mph 57% 1015 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 4% 5 mph 62% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 4% 6 mph 64% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 5% 5 mph 66% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 4% 4 mph 63% 1017 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 2% 5 mph 47% 1017 mb 0 cm