समस्तीपुर, 14 सितंबर(राजेश झा) हर वर्ष 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन गांधी गली, रामबाबू चौक स्थित होम्योपैथिक क्लिनिक परिसर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धाम मथुरा के श्री श्री 108 श्री गोपाल भारद्वाज श्रीमद भागवताचार्य थे। सवर्ण मोर्चा की ओर से उन्हें पाग, चादर और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। राम संजीवन पाण्डेय ने हिंदी दिवस पर बोलते हुए कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने की शुरुआत घर से करनी चाहिए। वहीं, डॉ. आर. के. दिवाकर ने हिंदी को सबसे सहज और सरल अभिव्यक्ति का माध्यम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जुन प्रसाद सिंह ने कहा कि “हिंदी को जन-जन तक फैलाना हमारी ज़िम्मेदारी है। आधुनिकता के इस युग में हिंदी को उसकी सही पहचान दिलानी होगी।”
इस अवसर पर प्रीति भारद्वाज, बनवारी प्रसाद केसरी, कृष्ण मोहन चौधरी, शिवचंद्र सिंह, रवि रंजन झा, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. संजय सिंह बैद्यनाथ जी, विनय कृष्ण, अनीता भारती, कविता देवी और डॉली कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सवर्ण मोर्चा के जिला संयोजक किशोरी प्रसाद सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

