डीबीकेएन कॉलेज में छात्रों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी: हड़ताल को समर्थन देने लगातार पहुंच रहे हैं समाजसेवी व अभिभावक, विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक नहीं लिया है संज्ञान

समस्तीपुर, 14 सितंबर (राजेश झा) जिले के विभूतिपुर प्रखंड के एकलौता उच्च शिक्षण संस्थान डीबीकेएन कॉलेज नरहन में लगातार तीसरे दिन भी छात्रों का भूख हड़ताल जारी रहा।छात्रों की मुख्य मांग कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के अलावा कॉलेज में एनसीसी की स्थापना,नैक मूल्यांकन,सभी विषयों की शिक्षकों की एवं कर्मचारियों की बहाली करने,कैंपस में वर्षों से पड़ा अधूरा भवन का निर्माण पूर्ण करने,छात्र-छात्राओं के लिए होस्टल एवं कॉमन रूम बनाने,प्रैक्टिकल लैब को नियमित छात्रों को प्रयोग में लाने,छात्रों की नियमित उपस्थिति दर्ज करने,कैंपस में अलग से साइकिल स्टैंड बनाने,कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार लाने,गर्मी के समय में पेयजल समस्या का निदान एवं कैंपस में ट्रांसफार्मर व आयशर जनरेटर लगाने,कैंपस को अतिक्रमण मुक्त एवं छात्रावास की जमीन को ऊपर बाउंड्री करने,कैंपस में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलाली पर रोक लगाने आदि की मांगे शामिल है।


इस दौरान संगठन के भूख हड़ताल पर बैठे कॉलेज के छात्र नेता केशव झा, एसएफआई जिलाध्यक्ष नीलकमल यादव,छात्र नेता प्रिंस कुमार आदि ने सभी छात्र-छात्राएं समाजसेवी एवं अभिभावकों से अपील किया है कि वे अपना कुछ समय निकालकर हमें समर्थन करें।इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं एवं समाजसेवी जैसे लोगों का लगातार कैंपस में लगातार आना जाना चालू हो गया।वहीं इस भूख हड़ताल में आशीष दिवाकर एवं राकेश कुमार भी पूर्ण रूपेण शामिल हो गए।
एसएफआई जिलाध्यक्ष नीलकमल यादव ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय से कुलपति या कुलसचिव हमलोगों के बीच आकर समस्या का समाधान हेतु बातचीत नहीं करेंगे,तब तक हमलोग बैठे रहेंगे।
इस दौरान विभूतिपुर पूरब के पंचायत समिति विजय कुमार,विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख पति पप्पू सिंह,पूर्व प्रमुख पति श्याम किशोर कुशवाहा,समाजसेवी कामरेड दिलीप पंजियार,जनौस नेता अवधेश कुमार,बबलू कुमार, शिलवंत राय,छात्र नेता पिंटू कुमार ने अपना समय निकालकर छात्रों को समर्थन दिया।

More From Author

राजनीति के लिए नेताओं के पास डिग्री हो न हो न्याय करने की नियत होनी चाहिए – डॉ. धर्मेन्द्र कुमार यादव, सहायक प्राचार्य, विश्वविद्यालय गणित विभागललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार

हिंदी दिवस पर समस्तीपुर में हुआ भव्य आयोजन, श्री गोपाल भारद्वाज महाराज हुए सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:00 am, Nov 5, 2026
temperature icon 29°C
Smoky haze
Humidity: 49 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 2%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 1% 6 mph 41% 1014 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 2% 6 mph 52% 1014 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/24°°C 0 mm 3% 6 mph 60% 1015 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 4% 5 mph 62% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 4% 6 mph 64% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 5% 5 mph 66% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 4% 4 mph 63% 1017 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 2% 5 mph 47% 1017 mb 0 cm