ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रोसड़ा में जन आंदोलन, पूरा बाजार रहा बंद

समस्तीपुर, 14 सितम्बर (राजेश झा) शहर के रोसड़ा रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को रोसड़ा में व्यापक जन आंदोलन देखने को मिला। इस आंदोलन के तहत पूरा बाजार स्वतः बंद रहा और हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज़ बुलंद करते नज़र आए।सुबह से ही रोसड़ा बाजार की दुकानें बंद रहीं। विभिन्न संगठनों के युवा, दुकानदार और व्यवसायी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस आंदोलन में शामिल हुए।

गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पैदल मार्च की शुरुआत की गई। जुलूस महावीर चौक, गुदरी बाजार, थाना चौक, बड़ी दुर्गा स्थान चौक होते हुए सिनेमा चौक पहुँचा, जहाँ एक सभा कर लोगों ने अपनी मांगें रखीं।सभा को संबोधित करते हुए आंदोलन में शामिल युवाओं ने कहा कि रोसड़ा कभी उत्तर भारत की प्रमुख मंडियों में गिना जाता था। आज भी यह स्थान व्यापार और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कबीर पंथ के अनुयायी देश-विदेश से यहाँ आते हैं। इसके बावजूद, अब तक रोसड़ा स्टेशन पर एक भी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है।प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय सांसद और विधायक समेत सभी राजनीतिक दलों पर जनता को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्षों से केवल झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई पहल नहीं हुई। ट्रेनों के ठहराव नहीं होने पर आने वाले समय में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का विरोध किया जाएगा ।लोगों का कहना है कि रोसड़ा की जनता को हमेशा उपेक्षित ही समझा गया है।युवाओं ने चेतावनी दी कि यह तो आंदोलन की शुरुआत मात्र है। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। साथ ही, जिला बनाने की मांग को भी किया गया।आंदोलन के दौरान अमरेश झा, अश्विनी कुमार उर्फ बबलू, कृष्ण कुमार लखोटिया समेत तमाम व्यापारी पूरी तरह से सड़क पर उतरे और पाँच घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखीं। इस अवसर पर सिद्धार्थ कुमार सिंह, अंकित पटेल, आकाश गाड़ा, नीतीश नायक, मिश्रा विश्व बारूद, गौरव शर्मा, नौशाद अली अंसारी, प्रशांत शर्मा, विकेश कुशवाहा, घनश्याम राय, पप्पू अंसारी, राजेश यादव, अभिषेक सिंह, मोहन पटवा, रवि शर्मा, सागर पूर्व, सन्नी पूर्व, रोशन कुमार, सौरभ कुमार, पुर्व चेयरमैन श्याम बाबू सिंह, मनीष कुमार सहित कई स्थानीय लोग और व्यापारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव रोसड़ा में सुनिश्चित किया जाए, तो न केवल व्यापारियों को बल्कि आम यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। लोगों को अब दरभंगा, समस्तीपुर या बेगूसराय जैसे अन्य बड़े स्टेशनों पर भटकने की मजबूरी से राहत मिल सकेगी। रोसड़ा बाजार बंदी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष लालबाबू कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे। रोसड़ा बाजार के अलग-अलग जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बंदी में विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा ट्रेनों के ठहराव होने से रोसड़ा का विकास होगा और लोगों को सुविधा होगी।

More From Author

रुसेरा घाट स्टेशन पर पहली बार अमृत भारत ट्रेन का ठहराव, लोगों में जश्न जैसा माहौल

तेजस्वी यादव का सीमांचल में औचक निरीक्षण, पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:26 am, Nov 5, 2026
temperature icon 29°C
Smoky haze
Humidity: 49 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 2%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 1% 6 mph 41% 1014 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 2% 6 mph 52% 1014 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/24°°C 0 mm 3% 6 mph 60% 1015 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 4% 5 mph 62% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 4% 6 mph 64% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 5% 5 mph 66% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 4% 4 mph 63% 1017 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 2% 5 mph 47% 1017 mb 0 cm