भारत गौरव ट्रेन से करें चार ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (विक्रांत) चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा’ के लिए विशेष भारत गौरव एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। नौ दिवसीय यात्रा पैकेज में देश के चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ आधुनिक भारत की पहचान बन चुके स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन कराया जाएगा।


इस भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर से शुरू होगा। यात्रा की शुरुआत अमृतसर से होगी और इसमें जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इस यात्रा में उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर तथा सोमनाथ (गिर-सोमनाथ) ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर और केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन कराया जाएगा।
ट्रेन में कुल 762 यात्री यात्रा कर सकेंगे। इन्हें इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। किराया 19,555 रुपये से 39,410 रुपये प्रति यात्री तक होगा। पैकेज में शाकाहारी भोजन, आवास, ट्रांसफर, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, बीमा और सुरक्षा की सुविधा दी जाएगी। हालांकि स्मारकों के प्रवेश शुल्क, व्यक्तिगत खर्च और टिप्स इसमें शामिल नहीं होंगे।
आईआरसीटीसी ने यात्रियों को मान्य पहचान पत्र साथ लाने और यात्रा से पहले स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी है। कंपनी का मानना है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के श्रद्धालुओं में इस पैकेज की भारी मांग रहेगी क्योंकि एक ही यात्रा में चार पवित्र ज्योतिर्लिंगों और एक राष्ट्रीय धरोहर का दर्शन संभव होगा।
आरक्षण आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और चंडीगढ़ व दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों में किया जा सकता है।

More From Author

हिंदी दिवस पर पूर्णिया में कृषि नवाचार का नया अध्याय – केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने मखाना क्रांति और किसान सशक्तिकरण पर दिया संदेश

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की मीनाक्षी हुड्डा ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम किया रोशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:37 pm, Aug 21, 2026
temperature icon 35°C
Patchy rain nearby
Humidity: 51 %
Pressure: 998 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:19 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 13% 5 mph 57% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 14% 4 mph 60% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.3 mm 33% 6 mph 74% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.12 mm 29% 5 mph 77% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 18% 5 mph 70% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.18 mm 25% 4 mph 56% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 11% 6 mph 50% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 7% 4 mph 49% 998 mb 0 cm