पूर्णिया, 15 सितंबर (राजेश कुमार झा) प्रधानमंत्री का 45 मिनट काफी जबरदस्त रहा. बिना रुके बिना पानी पिए लगातार 45 मिनट तक लाखों लोगों के साथ सीधे संवाद करते रहे.बताते चलें कि आज 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन पूर्णिया की पावन धरती 2 बजकर 20 मिनट पर हुआ.2 बजकर 45 मिनट में पूर्णिया एयरपोर्ट का फीता खोलकर उद्घाटन किया. उसके बाद पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधे शीशाबाड़ी एस एस बी कैंप में बने कार्यक्रम स्थल पहुंचे.लाखों लोगों के साथ अभिवादन करने के बाद तकरीबन 45 मिनट बिना रुके एवं बिना पानी पिए सीधे संवाद करते रहे.

सबसे बड़ी बात जब तक प्रधानमंत्री लोगों से संवाद करते रहे तब तक मोदी जी के नारे लगते रहे. प्रधानमंत्री ने सीमांचल के लोगों से कहा कि जब तक सीमांचल का विकास नहीं होगा,तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है.क्योंकि सीमांचल के विकास में ही बिहार का विकास छुपा हुआ है.अब हर हाल में सीमांचल का विकास होकर रहेगा.ये मोदी की गारंटी है.प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो बिहार का विकास संभव है.डबल इंजन की सरकार में जो अपने अभी तक बिहार का विकास देखा.क्या महागठबंधन की सरकार में कभी ऐसा संभव था.अब सीमांचल वासियों को घबराने की जरूरत नहीं है.विकास आपके सीमांचल को एक नई दिशा देगा.

