वैशाली, 16 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) बिहार एसटीएफ वैशाली व समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में समस्तीपुर जिले का निवासी 1 लाख का ईनामी मोस्ट वांटेड कुख्यात राजा कुमार उर्फ राजा साह को पुलिस की टीम ने वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त अपराधी पर लूट हत्या डकैती आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से ऊपर मामले दर्ज है।

फिलहाल पुलिस को समस्तीपुर जिला के चर्चित रिलायंस ज्वेलरी लूट कांड में लगभग डेढ़ वर्षो से उसकी तलाश थी। गिरफ्तार राजा कुमार उर्फ राजा साह वैशाली जिले में बिदुपुर थाने के खिलवत गांव का रहने वाला है। वह अंतरजिला गैंग कर्मवीर गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 80/24 में इसके तलाश में जुटी हुई थी। जबकि यह लगभग डेढ़ वर्षों से पुलिस के आंख में धूल झोंक रहा था। उक्त अपराधी कुख्यात कर्मवीर गैंग के साथ मिलकर फरवरी 2024 में समस्तीपुर जिला के चर्चित रिलायंस ज्वेलरी लूट कांड में उक्त को अंजाम दिया था। उक्त अपराधी के विरूद्ध समस्तीपुर एवं वैशाली जिला के विभिन्न थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 6 से ऊपर मामलें दर्ज पायें गए है। वही पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।

