आनंदकुमार वेलकुमार ने रचा इतिहास, स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भारत के आनंदकुमार वेलकुमार ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सीनियर पुरुषों की 1,000 मीटर स्प्रिंट रेस में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह इस इवेंट में भारत का अब तक का पहला स्वर्ण पदक है।


आनंदकुमार ने यह मुकाबला 1:24.924 मिनट में पूरा कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने भारत को स्पीड स्केटिंग में उसका पहला विश्व चैंपियन भी बना दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आनंदकुमार को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में सीनियर पुरुष 1,000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले आनंदकुमार वेलकुमार पर गर्व है। उनके धैर्य, गति और जोश ने उन्हें स्केटिंग में भारत का पहला विश्व चैंपियन बनाया है। उनकी उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी। आनंदकुमार को बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
इससे पहले भी आनंदकुमार वेलकुमार ने 500 मीटर स्प्रिंट रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को उसका पहला सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल दिलाया था। उन्होंने यह दूरी 43.072 सेकंड में पूरी की थी।
सिर्फ सीनियर कैटेगरी ही नहीं, बल्कि जूनियर वर्ग में भी भारत ने अपना परचम लहराया है। जूनियर स्केटर कृष शर्मा ने भी 1,000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला। इस तरह भारत ने एक ही इवेंट में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है।
तमिलनाडु के रहने वाले 22 वर्षीय आनंदकुमार वेलकुमार सिर्फ खेलों में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
आनंदकुमार की यह जीत भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है। यह न सिर्फ स्पीड स्केटिंग जैसे अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध खेल को देश में पहचान दिलाएगी, बल्कि युवाओं को प्रेरित भी करेगी।
उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लगन, मेहनत और जुनून के बल पर किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है, चाहे वह खेल का कोई भी क्षेत्र क्यों न हो।
भारत अब स्पीड स्केटिंग में भी वैश्विक पटल पर एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है।

More From Author

तेलुगू फिल्म ‘लिटिल हार्ट्स’ ने बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई कर रच दिया इतिहास

समस्तीपुर में वोटिंग अवेयरनेस के लिए फ्लैश मॉब आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:02 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Sunny
Humidity: 48 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 3% 4 mph 47% 1003 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 10% 3 mph 54% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 12% 3 mph 59% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm