समस्तीपुर, 17 सितंबर (राजेश झा) आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर समस्तीपुर जिला समाहरणालय सभागार में वीडियो सर्विलांस टीम, स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का संचालन नोडल पदाधिकारी श्री विजय कुमार (बंदोबस्त पदाधिकारी) एवं राज्य कर संयुक्त आयुक्त द्वारा किया गया। इस दौरान निर्वाचन कार्यों में निगरानी, वीडियोग्राफी, आचार संहिता अनुपालन एवं संवेदनशील मामलों की रिपोर्टिंग संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से करें, जिससे जिले में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

