रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह की मस्ती, धनश्री संग फ्लर्टिंग ने खींचा फैंस का ध्यान

नई दिल्ली, 17 सितंबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में धमाल मचा रहे हैं। यह पहला मौका है जब ‘पावर स्टार’ किसी रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं, और उनके मस्तमौला अंदाज ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। शो में पवन सिंह की एनर्जी, चुटीली बातें और खासकर धनश्री वर्मा के साथ उनकी फ्लर्टिंग जबरदस्त चर्चा में है।


शो में पवन का हर कंटेस्टेंट के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलता है, लेकिन धनश्री वर्मा और आकृति नेगी संग उनका बॉन्ड सबसे खास नजर आता है। लेटेस्ट एपिसोड में तो पवन सिंह ने धनश्री से बिंदी और साड़ी में दिखने की इच्छा तक जाहिर कर दी।
पवन सिंह मजाकिया लहजे में कहते हैं, “धनजी जब बात करते-करते थोड़ा नीचे देखने लगती हैं, तो सामने वाले को लगता है लड़की थोड़ा शरमा गई। ऊफ्फ्फ…!” भोजपुरी स्टार की यह बात सुनकर धनश्री भी शरमा जाती हैं। इस बीच अरबाज पटेल कुछ बोलते हैं, तो धनश्री उन्हें झट से कह देती हैं, “तुम चुप रहो।” इस नोकझोंक के बीच शो में मस्ती का माहौल बना रहता है।
बातचीत के दौरान पवन सिंह ने धनश्री से बिंदी न लगाने की वजह पूछी। उन्होंने कहा कि “जो कपड़े आपने पहने हैं, उस पर बिंदी अच्छी लगेगी।” धनश्री ने जवाब दिया कि बिंदी इंडियन कपड़ों पर ज्यादा अच्छी लगती है। इस पर पवन ने झट से कह दिया, “तो साड़ी पहनिए।”
धनश्री ने कहा कि उन्हें साड़ी पहननी नहीं आती। तभी अरबाज ने सुझाव दिया कि अब रेडीमेड साड़ियां आती हैं। इस पर पवन सिंह इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने शो के मेकर्स से रिक्वेस्ट कर दी कि धनश्री के लिए साड़ी मंगवाई जाए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि “मुझसे पैसे ले लीजिए, लेकिन इनके लिए साड़ी मंगवा दीजिए।”
पवन सिंह ने आगे कहा, “मैं आपसे कह-कहकर थक गया हूं कि बिंदी लगाइए, लेकिन आप मानती नहीं हैं।”
पवन सिंह और धनश्री के बीच यह क्यूट और हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो के शुरुआती एपिसोड्स में जहां धनश्री, पवन की बातों से थोड़ी असहज लगती थीं, अब वही धनश्री उनकी बातों पर मुस्कुराती नजर आती हैं।
कुल मिलाकर, ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह की मौजूदगी ने शो को न सिर्फ मजेदार बना दिया है, बल्कि दर्शकों को भी हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिल रहा है।

More From Author

स्थानीयता के रंग में रंगे पीएम मोदी, चुनावी मौसम में बिहार में फिर दिखा जनसंवाद का नया अंदाज

‘जॉली एलएलबी 3’ में दो जॉली का टकराव, फीस के मामले में अक्षय कुमार निकले सबसे भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:53 pm, May 16, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 67 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 10 mph 51% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 8 mph 56% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 8 mph 47% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
39°/43°°C 0 mm 0% 3 mph 22% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 11 mph 11% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 14 mph 10% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 0% 8 mph 13% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 46% 998 mb 0 cm