समस्तीपुर, 18 सितम्बर (राजेश झा) गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल सभा कक्ष में बी॰एल॰ओ॰ के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऐ॰ई॰आर॰ओ॰, सेक्टर पदाधिकारी, बी॰एल॰ओ॰ और बी॰एल॰ओ॰ सहायक उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान, बी॰एल॰ओ॰ द्वारा कार्य निष्पादन में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। हर समस्या के समाधान के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

