‘जॉली एलएलबी 3’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दो दिन में कमाए 32 करोड़, अरशद वारसी की कई फिल्मों को पछाड़ा

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (अशोक “अश्क”) अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 19 सितंबर को रिलीज हुई इस कोर्टरूम ड्रामा-कॉमेडी को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म ने अपनी कमाई से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।


फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, हालांकि इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अगर ये अनुमान सही रहता है, तो ‘जॉली एलएलबी 3’ का कुल कलेक्शन दो दिनों में 32 करोड़ रुपये हो गया है।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का दूसरा दिन का कलेक्शन ‘जॉली एलएलबी 2’ के दूसरे दिन के आंकड़ों (17.31 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है। यदि फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही, तो तीसरे दिन तक यह 50 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है।
फिल्म ने दो दिनों में ही अरशद वारसी की कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘जॉली एलएलबी 3’ अब उनके करियर की सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। इसने जॉली एलएलबी (32.43 करोड़), इश्किया (28.32 करोड़) और डेढ़ इश्किया (27.24 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
अब सभी की निगाहें अरशद की धमाल (33.06 करोड़), पागलपंती (41.2 करोड़), डबल धमाल (44.1 करोड़) और गोलमाल 3 (106.64 करोड़) के रिकॉर्ड्स पर टिकी हैं।
‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जबकि फिल्म को स्टार स्टूडियोज और Kangra Talkies ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ हुमा कुरेशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए हैं।
अक्षय और अरशद की कैमिस्ट्री, कोर्टरूम ड्रामा का ह्यूमर और दमदार कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा है। ट्रेलर से ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी और अब शुरुआती कलेक्शन ने इस बात को साबित कर दिया है कि यह फिल्म लंबी रेस की घोड़ी साबित हो सकती है।

More From Author

आलंद में मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोपों की जांच को लेकर SIT गठित

तेलंगाना में पंचायत चुनावों से पहले 42% आरक्षण लागू, सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:07 am, Mar 23, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1009 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 32% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.02 mm 42% 6 mph 36% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 33% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 5 mph 24% 1010 mb 0 cm