राज्यस्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन गन्ना किसानों को उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर जाना गन्ना विकास की योजनाएं

गोपालगंज, 21 सितम्बर (मुन्ना राज) शहर के अंबेडकर भवन में राज्यस्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। जिसका विषय”बिहार में गन्ना उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि एक चुनौती” रखा गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन पासवान,गन्नाआयुक्त अनिल कुमार झा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा ने मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना और मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान किसानों को घोषित किये गए गन्ना अनुदान की राशि के बारे में किसानों को जानकारी दिया।

साथ ही राज्यभर के गन्ना किसानों को  उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिय। मौके पर गन्ना की बेहतर खेती करने वाले किसान और गुड़ उद्योग चलाने वाले उद्यमियों को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। गन्ना मंत्री श्री पासवान ने कहा कि बिहार में गन्ना का उत्पादन कैसे बढ़े,इसपर सरकार काम कर रही है। साथ ही किसानों की समस्याओं को सुनकर खेती में आ रही परेशानियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि गन्ना का उत्पादन अधिक हो ताकि चीनी मिलें सुचारू रूप से चल सके और इसका फायदा किसान भाईयों को मिले। वही गोष्ठी में पटना से आये संयुक्त ईखा आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह ने गन्ने की बुआई से लेकर उसकी देखभाल व पैदावार बढ़ाने के मंत्र की जानकारी दी।

उन्होंने सौ क्विंटल प्रति एकड़ गन्ने की पैदावार करने के लिए किसान को तरकीब बताई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी सत्र के माध्यम से किसानों को उन्नत गन्ना कृषि हेतु प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित किया गया। साथ ही इकायुक्त महोदय के निर्देशानुसार संगोष्ठी में “बड़ा ईख लाओ इनाम पाओ”प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें उन्नत कृषक के बीच गन्ना मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार के साथ प्रोत्साहित किया गया।


इस राज्यस्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी-सह-क्षेत्रीय कर्मशाला का उद्घाटन गन्ना उद्योग विभाग मंत्री ने किया व अध्यक्षता ईखायुक्त गन्ना उद्योग विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त ईखायुक्त,गन्ना उद्योग विभाग सदर विधायक कुसुम देवी,सहायक निदेशकगण ईख विकास,ईख पदाधिकारीगण, एसआरआई पूसा के वरीय वैज्ञानिक,केवीके सिपाया के वरीय वैज्ञानिक,विभागीय पदाधिकारीगण,चीनी मिल के प्रबंधक व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

More From Author

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के फिनाले में पहुंचे अक्षय कुमार, मिडिल क्लास आदत पर किया खुलासा, कपिल शर्मा ने ली जोरदार चुटकी

दशहरा पर्व को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:44 pm, May 16, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 38 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 11 mph 15% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/40°°C 0 mm 0% 13 mph 30% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 62% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 68% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 12 mph 59% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 0% 8 mph 37% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 15% 994 mb 0 cm