‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के फिनाले में पहुंचे अक्षय कुमार, मिडिल क्लास आदत पर किया खुलासा, कपिल शर्मा ने ली जोरदार चुटकी

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (अशोक “अश्क”) नेटफ्लिक्स के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का फिनाले एपिसोड बेहद खास रहा, जब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार शो में बतौर मेहमान शामिल हुए। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और अक्षय कुमार जब भी एक साथ मंच साझा करते हैं, हंसी और मस्ती का तड़का लगना तय होता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।


शो में जहां एक तरफ हंसी का जोरदार धमाका देखने को मिला, वहीं अक्षय कुमार ने एक दिलचस्प खुलासा भी किया, जिससे फैन्स और ऑडियंस उन्हें और ज्यादा पसंद करने लगे। अक्षय ने बताया कि उनकी एक मिडिल क्लास हैबिट है जो उनकी करोड़ों की नेट वर्थ और स्टारडम के बावजूद आज भी नहीं बदली।
अक्षय कुमार ने कहा, “आज भी मैं जब घर के किसी भी कमरे में जाता हूं और अगर लाइट जली हुई दिखती है, तो तुरंत स्विच ऑफ कर देता हूं। जरूरत भी नहीं है, लेकिन पता नहीं क्यों आदत सी बन गई है। चाहे बिजली का बिल हजार-पंद्रह सौ ज्यादा आ भी जाए, फर्क नहीं पड़ता, लेकिन फिर भी लाइट बंद करना नहीं भूलता।”
अक्षय की यह ‘मिडिल क्लास हैबिट’ सुनकर कपिल शर्मा और ऑडियंस अपनी हंसी रोक नहीं पाए। शो की जज अर्चना पूरण सिंह ने भी कहा कि वह भी दूसरों के घरों में जाकर बेवजह जल रही लाइट और पंखा बंद कर देती हैं। इस पर कपिल ने चुटकी लेते हुए कहा, “इसको तो इलाज करवाओ फिर आप… इसका इलाज होता है!” इस मजेदार पंच पर अक्षय कुमार, नवजोत सिंह सिद्धू और बाकी दर्शक भी ठहाके लगाकर हंसने लगे।
एपिसोड के दौरान कपिल और अक्षय ने एक-दूसरे की फिल्मों, फीस और निजी जिंदगी को लेकर भी खूब मजाक किया। कपिल ने अक्षय के कुछ दमदार और रिस्की स्टंट्स भी दिखाए, जिनके लिए अक्षय को पहले भी काफी तारीफें मिल चुकी हैं।
शो का यह आखिरी एपिसोड दर्शकों के लिए फुल ऑन एंटरटेनमेंट का पैकेज साबित हुआ, जिसमें हंसी, इमोशन और स्टार पॉवर (all in one) नजर आए। अक्षय कुमार की सादगी और मस्तीभरा अंदाज़ एक बार फिर दिल जीत ले गया।

More From Author

51 की उम्र में भी फिटनेस आइकन बने ऋतिक रोशन, शर्टलेस तस्वीरों से मचाया तहलका

राज्यस्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन गन्ना किसानों को उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर जाना गन्ना विकास की योजनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:56 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 31°C
Light rain shower
Humidity: 72 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 64%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0.05 mm 17% 6 mph 74% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.1 mm 24% 6 mph 78% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 22% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.02 mm 12% 11 mph 72% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 13% 13 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 11 mph 58% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 65% 999 mb 0 cm