एशिया कप 2025: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, फाइनल की ओर बड़ा कदम

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (अशोक “अश्क”) एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का आगाज धमाकेदार रहा, जहां बांग्लादेश ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। इस रोमांचक जीत के साथ बांग्लादेश ने न सिर्फ श्रीलंका का विजय रथ रोका, बल्कि अंक तालिका में भी टॉप पोजिशन पर पहुंच गया। बांग्लादेश का नेट रन रेट अब +0.121 हो गया है, जो भविष्य में फाइनल की रेस में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।


यह जीत बांग्लादेश के लिए कई मायनों में खास रही। यह पिछले 16 मुकाबलों में 160 या उससे अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल दूसरी जीत थी। इसके साथ ही यूएई की सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत रही। वहीं, श्रीलंका की एशिया कप में लगातार आठ जीत की शानदार लय इस हार के साथ टूट गई।

मैच का रोमांच
अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने 37 गेंदों में नाबाद 64 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिससे टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए।
जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत सधी हुई रही। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 45 गेंदों पर 61 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि तौहीद ह्रदय ने 37 गेंदों में तेजतर्रार 58 रन बनाकर लक्ष्य को आसान बना दिया। बांग्लादेश ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर 169 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फाइनल की राह हुई आसान
इस जीत के बाद बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं काफी प्रबल हो गई हैं। सुपर-4 में प्रत्येक टीम को तीन मुकाबले खेलने हैं और टॉप-2 टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी। बांग्लादेश को अब 24 सितंबर को भारत और 25 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ना है। यदि बांग्लादेश इन दोनों में से किसी एक टीम को हरा देता है, तो वह फाइनल में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच जाएगा।
दूसरी ओर, श्रीलंका की राह अब बेहद कठिन हो गई है। भारत जैसी मजबूत टीम को हराना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा, और अगर वे केवल पाकिस्तान को हरा पाते हैं तो उनके सिर्फ दो अंक होंगे, जो शायद फाइनल के लिए नाकाफी साबित हों।

सुपर-4 में मुकाबलों की तस्वीर
भारत vs पाकिस्तान 22 सितंबर
श्रीलंका vs पाकिस्तान 23 सितंबर
बांग्लादेश vs भारत 24 सितंबर
बांग्लादेश vs पाकिस्तान 25 सितंबर
फिलहाल, भारत-पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत नहीं कर पाए हैं, और बांग्लादेश की शानदार शुरुआत ने फाइनल की दौड़ को और भी दिलचस्प बना दिया है।

More From Author

डुमरांव में शिक्षक पदोन्नति पर बैठक, शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना

आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:02 pm, Sep 23, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 59 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 19 mph
Clouds: 89%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:45 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.04 mm 18% 14 mph 62% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 1.17 mm 59% 12 mph 87% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 26% 11 mph 85% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.02 mm 29% 11 mph 86% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0.55 mm 54% 14 mph 90% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
24°/24°°C 3.91 mm 89% 16 mph 96% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 1.73 mm 80% 14 mph 95% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0.88 mm 66% 17 mph 92% 1005 mb 0 cm