पीएम मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द बोलने वाले का नवरात्र में ही मां दुर्गा करेंगी समूल नष्ट मंत्री ने दी कड़ी प्रतिक्रिया कहा पूरे देश की भावनाओं का हुआ अपमान कोई भी नागरिक नहीं करेगा बर्दाश्त

गोपालगंज, 21 सितम्बर (निज संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपमानित करने वाला वीडियो वायरल होने के मामले में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत मां को गाली देना न केवल एक नेता का, बल्कि पूरे देश की भावनाओं का अपमान है। देश का कोई भी नागरिक इस तरह की हरकत को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान वैशाली में पीएम की मां को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक हलकों में बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे पर गोपालगंज पहुंचे गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री कृष्णनन्दन पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा राजतंत्र में एक रानी के कोख से पैदा लिए हैं। उसका नाम है गप्पू महागठबंधन के पप्पू और ग़प्पू लोगों के द्वारा जो माननीय प्रधानमंत्री की मां को गाली दिया जा रहा है। जनता देख रही है। जनता माफ नहीं करेगी। यह तेजस्वी यादव राहुल गांधी और महागठबंधन के लिए विनाश का समय आ गया है। मां दुर्गा की नवरात्र शुरू होने वाली है। मां दुर्गा की कृपा से महागठबंधन और जो लोग माननीय प्रधानमंत्री की मां देवता समान मां को अपशब्द बोल रहै है उसका समूल नाश मां दुर्गा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन-रात देश और बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं।लेकिन महागठबंधन के नेता विकास की चर्चा करने के बजाय अपमानजनक राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन की राजनीति अब अंत की ओर है। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के साथ-साथ उनके सहयोगी दलों का भी विनाश निश्चित है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आगामी चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी। साथ ही कहा कि मां दुर्गा इस नवरात्रि में महागठबंधन और उनके नेताओं का समूल नाश करेंगी। इसके अलावा उन्होंने आरजेडी परिवार में चल रही कलह पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस परिवार में कलह होता है,उस परिवार का संपूर्ण नाश हो जाता है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के पंद्रह साल की शासनकाल का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी माय-बहिन मान योजना की बात कह रही है। लेकिन उनके घर में ही बहू-बेटियों का मान सम्मान नहीं है। लालू परिवार ने पहले बहू को मारपीट कर घर से निकाला और अब तेज प्रताप के बाद बेटी रोहिणी आचार्य ने खुद को पार्टी से किनारा कर लिया।

More From Author

“हारिये न हिम्मत” मोटिवेशनल सेमिनार का हुआ आयोजन,युवाओं किशोर को मिली प्रेरणा

चिराग के आते ही सीमांचल की राजनीति गलियारे में हलचल…बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के तर्ज पर गरजे चिराग…बिहार का भविष्य अब आपके हाथों में है…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:59 am, May 7, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 88 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.8 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 51% 1005 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 50% 1007 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 36% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
37°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 21% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 31% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1006 mb 0 cm