ओटीटी पर आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का धमाका, ‘बिग बॉस 19’ भी बना नंबर वन शो

नई दिल्ली, 24 सितंबर (अशोक “अश्क”) ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देखने को मिला है। आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ डिजिटल दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। ‘ऑरमैक्स मीडिया’ और नेटफ्लिक्स के जारी आंकड़ों के मुताबिक, ये दोनों शो टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।


18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने महज चार दिनों में 4.6 मिलियन व्यूज बटोर लिए। यह सीरीज न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में छा गई है। नेटफ्लिक्स के नॉन-इंग्लिश ग्लोबल चार्ट में यह चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ ने पहले हफ्ते में 4.5 मिलियन व्यूज हासिल किए थे।
ओटीटी पर फिक्शन कैटेगरी में टॉप-5 शोज में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सबसे आगे है, जबकि काजोल की ‘द ट्रायल सीजन 2’ और तमन्ना भाटिया की ‘डू यू वाना पार्टनर’ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इनके बाद ‘वेडनेसडे सीजन 2’ और ‘हाफ CA सीजन 2’ का नाम है।

फिक्शन कैटेगरी टॉप-5 शोज:

  1. द बैड्स ऑफ बॉलीवुड – 4.6 मिलियन
  2. द ट्रायल सीजन 2 – 2.5 मिलियन
  3. डू यू वाना पार्टनर – 2.0 मिलियन
  4. वेडनेसडे सीजन 2 – 1.5 मिलियन
  5. हाफ CA सीजन 2 – 1.2 मिलियन
    रियलिटी शोज की बात करें तो ‘बिग बॉस 19’ ने सबको पीछे छोड़ते हुए 8.2 मिलियन व्यूज के साथ नंबर वन स्थान हासिल किया। पिछले हफ्ते इसके 4.2 मिलियन व्यूज थे, जो अब दोगुने हो गए हैं। वहीं अशनीर ग्रोवर का शो ‘राइज एंड फॉल’ 5.8 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

नॉन-फिक्शन कैटेगरी टॉप-5 शोज:

  1. बिग बॉस 19 – 8.2 मिलियन
  2. राइज एंड फॉल – 5.8 मिलियन
  3. केबीसी 17 – 2.4 मिलियन
  4. द ग्रेट इंडियन कपिल शो – 1.7 मिलियन
  5. बिग बॉस तेलुगू सीजन 9 – 1.3 मिलियन
    फिल्म कैटेगरी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने सबसे ज्यादा 6.0 मिलियन व्यूज हासिल किए। इसके बाद रजनीकांत की ‘कुली’, ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ और ‘सिनर्स’ का नाम शामिल है।

ओटीटी पर टॉप-5 फिल्में:

  1. सैयारा – 6.0 मिलियन
  2. कुली – 4.9 मिलियन
  3. महावतार नरसिम्हा – 3.3 मिलियन
  4. इंस्पेक्टर झेंडे – 2.1 मिलियन
  5. सिनर्स – 1.2 मिलियन
    आर्यन खान का निर्देशन डेब्यू और सलमान खान का पॉपुलर शो, दोनों ने ओटीटी की दुनिया में जबरदस्त छाप छोड़ी है। कंटेंट की विविधता और क्वालिटी की वजह से भारतीय ओटीटी लगातार ग्लोबल ऑडियंस को आकर्षित कर रहा है। आने वाले हफ्तों में ये रेस और भी दिलचस्प होने वाली है।

More From Author

भारत की अर्थव्यवस्था पर विदेशी भरोसा बरकरार

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के ठिकानों पर छापेमारी, 2.74 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:37 am, May 16, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 59 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 0% 9 mph 17% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 0% 15 mph 11% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 12 mph 11% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 12 mph 57% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 67% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 58% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 0% 5 mph 31% 1001 mb 0 cm