नवरात्रि पर टैक्स में बड़ी राहत के बाद PM मोदी ने दिया एक और तोहफा, कहा- टैक्स और घटेगा, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (अशोक “अश्क”) नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर को गुड्स एंड सर्विस टैक्स में भारी कटौती के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक और खुशखबरी दी है। पीएम मोदी ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में टैक्स में और भी कमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती जाएगी, टैक्स का बोझ कम होता जाएगा।


प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा, “आज देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकने वाले। हमने 2017 में जीएसटी लाया, 2025 में फिर आर्थिक मजबूती करेंगे और टैक्स में और राहत देंगे।”
उन्होंने बताया कि 2014 से पहले एक लाख रुपये की खरीदारी पर जहां 25,000 रुपये तक टैक्स देना पड़ता था, वहीं अब यही टैक्स घटकर 5-6 हजार रुपये रह गया है। पीएम मोदी ने कहा कि जरूरी वस्तुओं पर अब केवल 5% जीएसटी रह गया है, जिससे गरीब और मिडिल क्लास की बचत हो रही है।
उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 2014 में एक शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था, जो अब घटकर सिर्फ 35 रुपये हो गया है।
टूथपेस्ट, तेल, शैंपू जैसे रोजमर्रा के सामान पर पहले 31% टैक्स लगता था, अब ये 105 रुपये में मिल रहे हैं।
एक ट्रैक्टर पर 70 हजार रुपये का टैक्स देना पड़ता था, अब यही टैक्स 30 हजार हो गया है।
थ्री व्हीलर पर 20 हजार, स्कूटर पर 8 हजार और मोटरसाइकिल पर 9 हजार रुपये की बचत हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर टैक्स को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “2014 से पहले टैक्स की लूट थी, और उस लूट में भी लूट होती थी। हमारी सरकार ने टैक्स और महंगाई दोनों को कम किया है।”
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के वक्त जहां 2 लाख रुपये की आय तक इनकम टैक्स छूट थी, वहीं अब 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री है। इससे लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।
पीएम मोदी के इस बयान को 2024 के चुनावी साल में मिडिल क्लास और किसानों को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

More From Author

पहले मासिक धर्म पर लड़की ने मनाया जश्न, परिवार के प्यार से भर आया दिल, वीडियो पर आए 14 मिलियन व्यूज़

दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम..मनचलों एवं मोबाइल स्नेचरों पर निगहबानी के लिए सादे लिबास पर रहेगी पुलिस.. पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:10 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 40 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 10 mph 17% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 1% 9 mph 20% 995 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 10 mph 37% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm