समस्तीपुर, 25 सितंबर (राजेश झा) नगर परिषद ताजपुर में बीते गुरुवार को मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संतोष चौधरी एवं कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फिकार अली प्यामी के संयुक्त नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों द्वारा बाजार क्षेत्र में व्यापक रूप से साफ-सफाई की गई तथा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही आम जनता एवं दुकानदारों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखें और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
अभियान में वार्ड पार्षद दिनेश कुमार, मो. अहमद राजा उर्फ मिंटू, मुकेश कुमार, अशोक राय, दुर्गा साह, अजहर मिकरानी, अशोक चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि राजीव सूर्यवंशी सहित …

