मुंबई, 26 सितंबर (अशोक “अश्क”) रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों न सिर्फ टास्क और स्ट्रैटेजी के लिए बल्कि धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी सुर्खियों में है। जहां कभी लोग धनश्री को सिर्फ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी के तौर पर जानते थे, अब वह अपनी नई पहचान बना रही हैं एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और एक संभावित नए रिश्ते के साथ।

धनश्री और चहल के बीच अब तलाक हो चुका है, और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। इसी बीच, शो में धनश्री की अरबाज पटेल के साथ बॉन्डिंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है। शुरुआत में शो में आदित्य नारायण, अरबाज पटेल, धनश्री और पवन सिंह एक ही ग्रुप का हिस्सा थे। लेकिन पवन सिंह के शो से बाहर होने के बाद, धनश्री और अरबाज की नजदीकियां और भी बढ़ती नजर आ रही हैं।
हाल ही के एपिसोड में दोनों के बीच फ्लर्टिंग के रंग में रंगे संवाद देखने को मिले। एक सीन में धनश्री कहती हैं, “आपने मेरे लिए मुश्किल खड़ी कर दी, मैं विलेन की दोस्त हूं।” इस पर अरबाज जवाब देते हैं, “विलेन नहीं, हीरो हूं मैं। और अगर हीरोइन बनना है, तो मेरी बातें माननी होंगी।”
इस बातचीत से दोनों के बीच इमोशनल केमिस्ट्री साफ नजर आती है।
धनश्री ने हाल ही में कुब्रा सैत से अरबाज के बारे में दिल खोलकर बात की। कुब्रा ने उन्हें समझाया कि, “आप उसकी केयर करती हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि आप उसकी परछाई में दब गई हैं। मैं नहीं कहती कि दोस्ती तोड़ो, लेकिन थोड़ा खुद के लिए सोचो।”
अरबाज की ओर से भी शो में कई बार पॉजेसिव बिहेवियर देखने को मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भी धनश्री के लिए कुछ खास महसूस करते हैं।
अब सवाल ये है कि क्या ये रिश्ता शो की रणनीति है या फिर वाकई में दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है?
इसका जवाब तो शायद शो के अंत में ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल दर्शकों के बीच यह जोड़ी बनी हुई है चर्चा का विषय।

