एशिया कप फाइनल में भारत से टक्कर से पहले शोएब अख्तर ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, अभिषेक शर्मा को बताया सबसे बड़ा खतरा

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (अशोक “अश्क”) एशिया कप 2025 के फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। बुधवार को खेले गए अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान अब खिताबी भिड़ंत में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से लड़ेगा। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम को खास चेतावनी दी है।


अख्तर ने साफ तौर पर कहा है कि पाकिस्तान को भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभिषेक को शुरुआती दो ओवरों में आउट करना बेहद जरूरी होगा, वरना वह फिर से मैच का रुख पलट सकते हैं।
‘गेम ऑन है’ कार्यक्रम में शोएब अख्तर ने कहा, “इस मानसिकता से बाहर निकलो, उनके ऑरा को साइड रखो। उनके ऑरा को तोड़ दो। बस वही मानसिकता रखो जो बांग्लादेश के खिलाफ थी। आपको 20 ओवर गेंदबाजी नहीं करनी है, आपको सिर्फ विकेट लेने हैं।”
अख्तर ने आगे कहा, “मार्क माय वर्ड्स, अगर अभिषेक शर्मा पहले दो ओवर में आउट हो जाते हैं, तो भारत मुश्किल में पड़ जाएगा। वह जिस तरह से टीम इंडिया को तेज शुरुआत दे रहे हैं, वो बेहद खतरनाक है। लेकिन अगर उन्हें जल्दी आउट कर दिया जाए, तो भारत को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।”
अख्तर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को मानसिक रूप से मजबूत रहकर खेलना होगा। उन्होंने कहा, “गौतम गंभीर जैसे कप्तान अपनी टीम से कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। लेकिन पाकिस्तान की खासियत है कि वह जब सबसे कमजोर दिखता है, तब सबसे खतरनाक होता है। हमने कई बार देखा है कि पाकिस्तान ने फाइनल में आकर कमाल का खेल दिखाया है।”
अब देखना दिलचस्प होगा कि 28 सितंबर को होने वाले इस हाई-वोल्टेज फाइनल में पाकिस्तान भारत को टक्कर दे पाता है या नहीं।

More From Author

तुर्की पर ट्रंप का दबाव: कहा- ‘रूस से तेल खरीद बंद करो’, F-35 प्रतिबंध हटाने के दिए संकेत

ट्रंप ने हटाया TikTok से बैन, अमेरिका में फिर से शुरू होगा ऐप, चीनी कंपनी ByteDance रखेगी केवल 20% हिस्सेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:30 am, Mar 24, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 73 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.02 mm 56% 5 mph 28% 1011 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 23% 1008 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 19% 1005 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 22% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 59% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
22°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 50% 1009 mb 0 cm