भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, फाइनल से पहले खिलाड़ियों के क्रैम्प ने बढ़ाई चिंता: सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली, 27 सितंबर ( अशोक “अश्क”) एशिया कप 2025 के 17वें सीजन के 18वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बाद टीम इंडिया के लिए एक नई चिंता खड़ी हो गई है कई खिलाड़ियों को क्रैम्प की समस्या। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि फाइनल मुकाबले से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी चुनौती बन सकती है।


मैच के बाद बातचीत में सूर्यकुमार यादव ने कहा, “फाइनल के बारे में अभी सोचना जल्दबाजी होगी। आज कई खिलाड़ियों को क्रैम्प आया है। हमारे पास एक दिन का समय है रिकवरी के लिए और उम्मीद है कि हम फिर उसी अंदाज में मैदान पर उतरेंगे जैसे आज। मैं खिलाड़ियों से बस यही चाहता हूं कि वे अपनी योजना पर टिके रहें और बिना डरे खेलें।”
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा, “यह मैच तो जैसे फाइनल जैसा ही था। जिस तरह से लड़कों ने पहले और दूसरी पारी में प्रदर्शन किया, वह शानदार था। मैंने उनसे कहा था कि इस मैच को सेमीफाइनल की तरह खेलें। जीत हमेशा खास होती है, लेकिन आज का प्रदर्शन दिल जीतने वाला था।”
उन्होंने बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
गेंदबाज अर्शदीप सिंह के सुपर ओवर में शानदार प्रदर्शन पर सूर्यकुमार ने कहा, “अर्शदीप ऐसी स्थिति में पहले भी रह चुके हैं। मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा कि अपनी योजना पर भरोसा रखो और ज्यादा सोचो मत। सुपर ओवर के लिए वह हमारी पहली पसंद थे और उन्होंने भरोसा भी कायम रखा। उनका आत्मविश्वास ही उनकी ताकत है।”
अब जबकि भारत फाइनल में पहुंच चुका है, खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट सतर्क हो गया है। कप्तान और कोच की सबसे बड़ी चुनौती होगी कि सभी खिलाड़ी फिट होकर निर्णायक मुकाबले में उतरें।

More From Author

पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, UNGA में पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर खोली पोल

रानी मुखर्जी को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, बेटी आदिरा को लेकर भावुक हुईं एक्ट्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:50 am, May 16, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 6 mph 50% 1002 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 0% 3 mph 28% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 0% 11 mph 15% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 0% 14 mph 11% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
39°/43°°C 0 mm 0% 9 mph 12% 997 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/38°°C 0 mm 0% 14 mph 34% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 13 mph 58% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 68% 999 mb 0 cm