बक्सर, 27 सितंबर (विक्रांत) डुमरांव राज परिवार के महाराजा चंद्र विजय सिंह का आज निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे डुमरांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

महाराजा चंद्र विजय सिंह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे क्षेत्र में अपनी सादगी, सामाजिक योगदान और राजपरिवार की विरासत को संभालने के लिए जाने जाते थे। स्थानीय लोगों के लिए वे एक सम्मानित और प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है।

