समस्तीपुर, 29 सितंबर (राजेश झा) रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग चल रही है। इस मांग को लेकर बिहार विधान परिषद के सदस्य सर्वेश कुमार ने भारत सरकार के रेल मंत्री को पत्र लिखा है।

हसनपुर रोड और समस्तीपुर जंक्शन के बीच स्थित रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह स्टेशन चार जिलों की सीमा को जोड़ता है, लेकिन ठहराव न होने के कारण लोग आधुनिक ट्रेन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
रोसड़ा घाट स्टेशन से राजस्व भी काफी प्राप्त होता है। स्थानीय लोगों ने न्यू जलपाईगोड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगोड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस, कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस, हमसफर न्यू जलपाईगोड़ी-दिल्ली एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस तथा हसनपुर रोड-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विशेष मांग की है।

