नई दिल्ली, 30 सितंबर (अशोक “अश्क”) अश्नीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। शो में हर दिन नए ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच उठते विवाद दर्शकों को बांधे हुए हैं। इसी बीच धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल की नजदीकियां सुर्खियों में बनी हुई हैं।

दोनों के बीच बनते क्लोज बॉन्ड को लेकर दर्शकों के बीच कई सवाल उठने लगे थे, और अब इस रिश्ते में एक नया मोड़ आने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज पटेल की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड और पॉपुलर एक्ट्रेस निक्की तंबोली जल्द ही शो में एंट्री लेने वाली हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि निक्की की एंट्री तय हो चुकी है और यह कोई अफवाह नहीं बल्कि कन्फर्म खबर है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब शो में अरबाज को पेंटहाउस से बेसमेंट में भेजा गया था, तो धनश्री वर्मा काफी इमोशनल हो गई थीं और उन्हें रोते हुए देखा गया था। जाते वक्त अरबाज ने धनश्री को अपना ध्यान रखने और गेम सही तरीके से खेलने की सलाह दी थी।
इससे पहले शो के एक एपिसोड में अरबाज ने धनश्री से कहा था कि वह दूसरे मेल कंटेस्टेंट्स को हग ना करें, और अगर करती भी हैं तो साइड हग किया करें। इस पर धनश्री ने साफ कहा था कि वह सबसे घुलमिल कर रहती हैं और आगे भी ऐसा ही करेंगी।
इस बातचीत के बाद ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई थी। अब निक्की तंबोली की शो में एंट्री से यह देखना दिलचस्प होगा कि अरबाज और धनश्री की इक्वेशन में क्या बदलाव आता है।
निक्की की मौजूदगी शो में नए ड्रामा और कॉम्प्लिकेशन को जन्म दे सकती है, जिससे ‘राइज एंड फॉल’ का एंटरटेनमेंट लेवल और भी बढ़ने की उम्मीद है।

