सेंट्रल डेस्क, 30 सितंबर (राजेश कुमार झा) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी होने से पूर्व राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षकों और समकक्ष पदाधिकारियों के व्यापक पैमाने पर तबादले किए हैं। इसके साथ ही गृह रक्षाविहिनी (होमगार्ड) के समादेष्टा स्तर के अधिकारियों की भी नई जिलों में पदस्थापना की गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह तबादला प्रक्रिया चुनावी तैयारी का हिस्सा है, जिससे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में विस्तृत सूची भी जारी की गई है, जिसमें तबादले और पदस्थापन के विवरण शामिल हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक पक्षपात की संभावना को समाप्त किया जा सके।
इन तबादलों से प्रशासनिक ढांचे में ताजगी आएगी और नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी चुनावी कार्यों को निष्पक्षता से अंजाम देंगे।

