मां के साथ मेला घूमने जा रही युवती के साथ सरेआम मनचलों ने की छेड़खानी,विरोध करने पर मां बेटी को चाकू मार किया घायल

गोपालगंज, 2 अक्टूबर (निज संवाददाता) जिले में इन दिनों तमंचे के बजाय लोग चाकू से भयभीत दिखने लगे हैं। क्यूंकि मात्र एक सप्ताह में जिले में आपसी या प्रेम प्रसंग के विवाद में चाकू से गोंद कर आधा दर्जन की हत्या तो कई लोग जख्मी भी हुए। इधर फिलहाल देर शाम की घटना को लीजिए तो मनचलों ने बेटी के छेड़खानी के विरोध पर मां बेटी दोनों को चाकू मार दिया।

घायल मां बेटी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाने के कोन्हवा मोड़ के समीप की है। जहां मेला घूमने जा रही एक युवती के साथ कुछ मनचलों द्वारा छेड़खानी की गई।छेड़खानी के विरोध करने पर मनचलों ने मां बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल है। हलाकिं घटना की सूचना मिलते ही खुद एसपी अवधेश दीक्षित सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंच कर घायल मां बेटी घटना की जानकारी ली। पुलिस जख्मियों के बयान के आधार पर मनचलों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गई है।
दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दोनों मां बेटी मेला देखने निकली थी। इसी बीच वह जैसे ही कोंहवा मोड़ के पास पहुंची कि तभी कुछ अज्ञात मनचलें युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। जिसके बाद युवती व उसकी मां ने शोर मचाया। लेकिन इसी बीच आरोपियों द्वारा मां बेटी पर चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 की टीम को दी सूचना पाकर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खून से लतपथ मां बेटी को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। वही इस संदर्भ में पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर कार्रवाई में जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने पूरे मामलें की जांच की वही दोषी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभिरक्षा में घायल युवक का इलाज चल रहा है।

More From Author

तेज बारिश ने विद्यापतिनगर के दुर्गा पूजा मेले की रौनक की फीकी

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकाला गया जन दावेदारी मार्च, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:54 am, May 9, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 8 mph 31% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/38°°C 0.31 mm 33% 8 mph 27% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 40% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.98 mm 100% 9 mph 54% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0.09 mm 62% 12 mph 54% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 34% 1008 mb 0 cm