8 से 10 एकड़ की भूमि में खुलेगा जिले का दूसरा केंद्रीय विद्यालय..1520 छात्र एक साथ अध्ययन कर सकेंगे,आम लोगों के बच्चे भी करेंगे पढ़ाई..पढ़ें किन किन जिलों को मिला दूसरा केंद्रीय विद्यालय

पूर्णिया, 2 अक्टुबर (राजेश कुमार झा) बिहार के शिक्षा परिदृश्य में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.राज्य सरकार ने केंद्रीय विद्यालयों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है.शिक्षा विभाग ने राज्य के 14 जिलों में 16 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना तैयार की है.बताते चलें कि पूर्णिया जिले में पहले से एक केंद्रीय विद्यालय चल रहा था.लेकिन अब दूसरे विद्यालय खोलने की भी मंजूरी मिल चुकी है.फिलहाल विद्यालय का संचालन आदर्श मध्य विद्यालय बेलौरी के परिसर में किया जाएगा.

केंद्रीय विद्यालय के पूर्ण रुपेण विकसित होने के बाद लगभग 1520 छात्र एक साथ अध्ययन कर सकेंगे. जिससे 81 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं सैकड़ों व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.बताते चलें कि मुजफ्फरपुर जिले को विशेष तवज्जो दी गई है.जहां तीसरे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है.यह नया विद्यालय बेला औद्योगिक क्षेत्र में बनाया जाएगा.शिक्षा विभाग के सचिव अजय कुमार यादव ने जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि वे उपयुक्त जमीन की पहचान कर प्रस्ताव भेजें.साथ ही 11 बिंदुओं पर आधारित एक विस्तृत रिपोर्ट भी शिक्षा विभाग को सौंपने को कहा गया है.
हर विद्यालय के लिए 8 से 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी,जिसमें स्कूल भवन, प्रशासनिक इकाई,स्टाफ क्वार्टर,छात्रावास और खेल मैदान जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी.शिक्षा विभाग की यह कवायद साफ संकेत देती है कि सरकार राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को लेकर गंभीर है.
पटना और नालंदा जिले को दो-दो नए विद्यालय मिलेंगे, जबकि बाकी जिलों-पूर्णिया, मुंगेर, कैमूर, भोजपुर, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, शेखपुरा, गया,अरवल और भागलपुर में एक-एक विद्यालय की स्थापना की जाएगी.
गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा संचालित ये विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध होते हैं. और अब तक मुख्यतः केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को ध्यान में रखकर खोले जाते थे. हालांकि अब आम लोगों के बच्चे भी इसमें पढ़ सकते हैं, बशर्ते सीट उपलब्ध हो.

More From Author

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकाला गया जन दावेदारी मार्च, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

शेखपुरा की मिला एक साथ दो दो केंद्रीय विद्यालय की सौगात…डीएम आरिफ अहसन ने कहा शेखपुरा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय विद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:13 pm, Mar 23, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 42 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.01 mm 28% 2 mph 37% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 34% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 15% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 20% 1005 mb 0 cm