शेखपुरा की मिला एक साथ दो दो केंद्रीय विद्यालय की सौगात…डीएम आरिफ अहसन ने कहा शेखपुरा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय विद्यालय

शेखपुरा, 2 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) शेखपुरा जिले में दो दो नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मंजूरी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति द्वारा दी गई है.


जिले के शैक्षणिक परिदृश्य में गुणोत्तर सुधार के लिए समर्पित जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन को भूमि उपलब्ध कराते हुए तत्काल शैक्षणिक कार्य प्रारंभ करने के लिए अस्थाई भवन की व्यवस्था की जा रही है. इस मामले को लेकर जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने बिफोरप्रिंट डिजिटल से बातचीत में बताया कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा.बताते चलें कि भारत सरकार ने देश भर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है.जिससे बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.


शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के कटनीकोल एवं बरबीघा विधानसभा क्षेत्र की निमी पंचायत में नए केंद्रीय विद्यालय की भूमि उपलब्ध कराया जाएगा.डीएम आरिफ अहसन ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई में देरी न हो इसके लिए नया भवन बनने से पहले ही इन केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों पर अस्थायी भवन में पठन-पाठन का कार्य शुरू किया जाएगा.
यह हमारे जिले के छात्रों की उज्जवल भविष्य के लिए एक बढ़िया अवसर है.अब शेखपुरा जिला भी बिहार के उन चुनिंदा जिलों में शामिल हो गया,जहां पहले से दो दो केंद्रीय विद्यालय थे.

More From Author

8 से 10 एकड़ की भूमि में खुलेगा जिले का दूसरा केंद्रीय विद्यालय..1520 छात्र एक साथ अध्ययन कर सकेंगे,आम लोगों के बच्चे भी करेंगे पढ़ाई..पढ़ें किन किन जिलों को मिला दूसरा केंद्रीय विद्यालय

मुंबई में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, Bvlgari इवेंट में दिखा ग्लोबल स्टार का देसी अंदाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:58 am, May 9, 2026
temperature icon 27°C
Sunny
Humidity: 52 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.13 mm 33% 9 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 29% 16 mph 47% 1009 mb 0 cm