जन सुराज पार्टी ने पूरा किया एक साल, श्याम सुन्दर पासवान ने आगामी चुनाव को लेकर की बड़ी अपील

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (निज संवाददाता) जन सुराज पार्टी के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी के भावी उम्मीदवार श्याम सुन्दर पासवान ने प्रेस वार्ता कर पार्टी की यात्रा, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 2 मई 2022 को जन सुराज अभियान के रूप में शुरू हुई थी, जिसे प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2022 को चंपारण से पदयात्रा के रूप में आगे बढ़ाया।
करीब दो वर्षों तक चली इस पदयात्रा में प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने 5,000 से अधिक गांवों का दौरा कर जनता के बीच जाकर स्थानीय समस्याएं समझीं और एक 10 वर्षीय विकास रोडमैप तैयार किया। इस दौरान PK युवा क्लब जैसी कई जन सरोकार वाली पहलें भी शुरू की गईं।


पार्टी की औपचारिक स्थापना 2 अक्टूबर 2024 को पटना के गांधी मैदान में की गई, जहां 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ पार्टी ने एक करोड़ सदस्यों का लक्ष्य तय किया।
पार्टी को चुनाव आयोग से “स्कूल बस्ता छाप” का चुनाव चिन्ह मिला है। इसके साथ पार्टी गांधीवाद और सामाजिक उदारवाद की विचारधारा पर काम कर रही है। श्याम सुन्दर पासवान ने मौजूदा सरकार और विपक्ष पर निशाना साधते हुए जनता से अपील की कि वे पलायन, शिक्षा, पेंशन, महिला सशक्तिकरण और किसानों के मुद्दों को लेकर इस बार स्कूल बस्ता पर वोट देकर “जनता की सरकार” बनाएं।

More From Author

हर भारतीय में है संघ की जड़े, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ पैदा हुए कम्युनिस्ट की हालत दयनीय :उपेन्द्र

गांधी जयंती पर समस्तीपुर में “स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम” का आयोजन, घाटों की सफाई कर दिलाई स्वच्छता की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:15 pm, Jun 23, 2026
temperature icon 37°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 999 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
42°/45°°C 0 mm 1% 9 mph 18% 994 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0 mm 0% 3 mph 20% 994 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 1% 14 mph 39% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 13 mph 50% 996 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 13 mph 57% 996 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 13 mph 54% 998 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 8 mph 37% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 24% 996 mb 0 cm