छह दिनों में जिले में दर्जनभर चाकूबाजी की घटनाएं,हकलान रही पुलिस किशोरों के बहसीपना के शिकार हुए युवा व महिलाएं आनन-फानन में पुलिस ने दिखाई सख्ती 21 भेजे गए जेल

गोपालगंज, 3 अक्तूबर (निज संवाददाता) जिले में पिछले 6 दिनों के भीतर दर्जनभर से अधिक चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन हो रही इन वारदातों से लोग दहशत में हैं,जबकि पुलिस की गश्ती और कार्रवाई पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। पुलिस पूरे दशहरा पर्व के दौरान हकलान रही है। हलाकिं चाकूबाजी के कई कांडों में पुलिसिया कार्रवाई भी हुई है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस न्यायिक हिरासत भेज चुकी है। तो चाकू लेकर मेले में जांच के दौरान पकड़े गए 21 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चाकूबाजी की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। अकेले नगर थाना क्षेत्र में बीते तीन दिनों में आधा दर्जन लोग चाकूबाजी की घटनाओं में घायल हो चुके हैं।इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज सदर अस्पताल व अन्य अस्पतालों में चल रहा है।

चाकूबाजी की वारदातों पर ध्यान दिया जाये तो इस बीच हुई घटनाओं में बरौली के सरफरा में चाकूबाजी,मांझागढ़ लोहजीरा में चाकू गोंद कर हत्या, कटेया के पटखौली में युवक की चाकू से मार हत्या के बाद बवाल,थावे थाना के कबिलासपुर में चाकू मारकर हत्या,उचकागांव बंकीखाल में चाकूबाजी,कटेया थाने के महेशपुर गांव में चाकू मारकर किया घायल,नगर थाने के कोंहवा मोड़ पर मां बेटी को चाकू मार सरफिरे ने किया घायल,उसी थाने के वीएम फील्ड,इंदरवा, हजियापुर,साधु चौक गंगा नर्सरी के समीप चाचा भतीजा को चाकू मारकर घायल कर दिया। बीती रात तीन तीन चाकूबाजी की घटनाएं सिर्फ शहर में हुई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्व आए दिन खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रात के समय राह चलते लोगों को रोककर आपसी रंजिश व प्रेम प्रसंगआदि को लेकर विरोध करने पर चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे आमजन का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दशहरा के मेले में दर्शक व श्रद्धालु इस चाकूबाजी की घटना से काफी भयभीत दिखे। उधर, पुलिस का कहना है कि सभी घटनाओं की जांच की जा रही है। कुछ आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली गई है। जबकि छापेमारी के दौरान 17 लोगों को चाकू के साथ नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही बैकुंठपुर मीरगंज जादोपुर व मांझागढ़ पुलिस ने एक-एक को गिरफ्तार किया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। हालांकि लगातार बढ़ रही घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले में पुलिस प्रभावी गश्ती भी कर रही है। मेले में भी पुलिस बल की विधिवत तैनाती की गई है। फिर भी असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की सक्रियता के बाद भी आसानी से चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम दिया जाता रहा है।

More From Author

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 70 हजार से अधिक महिलाओं को मिला ₹10,000 का डीबीटी लाभ

बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी उन्होंने गौ रक्षा के लिए की उन्हें वोट देने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:58 pm, May 9, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 59 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/38°°C 0.31 mm 33% 8 mph 27% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 40% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.98 mm 100% 9 mph 54% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0.09 mm 62% 12 mph 54% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 34% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 27% 1005 mb 0 cm