बाघ के हमले से फिर एक किसान की मौत,एक माह में तीन लोगों को बनाया शिकार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा वन विभाग

बेतिया, 4 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) पश्चिमी चम्पारण के गोवर्धनना वन क्षेत्र में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मटियारिया गांव में शुक्रवार शाम एक किसान को बाघ ने शिकार बना लिया। मृतक की पहचान बनहवा मटियारिया निवासी भजन मुसहर (40 वर्ष) के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार,भजन मुसहर दो भैंस को लेकर चराने के लिए जंगल किनारे गए थे। शाम वे जब घर लौट रहे थे तभी अचानक बाघ ने हमला कर उन्हें जंगल की ओर घसीट लिया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रात्रि लगभग 9 बजे शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह में इस आदमखोर बाघ ने तीन लोगों की जान ले ली है।

कुछ दिन पहले सहोदरा थाना क्षेत्र के खेखरीया टोला में किसान को और उससे पहले सोनबरसा में एक महिला को बाघ ने मार डाला था। इसके अलावा दो गाय और दो बकरियों को भी शिकार बना चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात में लाठी-डंडे लेकर रतजगा करने को मजबूर हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि यह वही बाघ है जिसने उमछी देवी और खेखरिया टोला के किसान पर हमला किया था। वन विभाग ने इलाके में रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है और बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

More From Author

समस्तीपुर में कृषि सांख्यिकी पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, खरीफ फसल सर्वेक्षण पर दिया गया जोर

भारत-रूस संबंधों पर अमेरिका नरम, ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधि बोले– “भारत को अपने फैसले लेने का पूरा हक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:22 pm, May 15, 2026
temperature icon 36°C
Partly cloudy
Humidity: 50 %
Pressure: 999 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 995 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 31% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 14 mph 54% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 13 mph 62% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 55% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 0% 13 mph 37% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 0% 9 mph 24% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 0% 9 mph 20% 995 mb 0 cm