वनडे वर्ल्ड कप 2025: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया, क्रांति गौड़ प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लीग मैच में पाकिस्तान को 88 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की और 2 अहम अंक हासिल किए। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 284 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 196 रन पर ढेर हो गई। भारत की इस जीत में बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।

ओपनर स्मृति मंधाना सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके जोड़ीदार प्रतिका रावल ने 31 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हालांकि, हरलीन देओल ने बेहतरीन 46 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की। जेमिमा रोड्रिग्स ने भी उपयोगी 32 रन जोड़े।मध्यक्रम में स्नेह राणा (20) और दिप्ती शर्मा (25) ने टीम को मज़बूती देने की कोशिश की, लेकिन असली धमाका ऋचा घोष ने किया। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 35 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट्स देखने को मिले। पाकिस्तान के लिए डायना बेग सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 4 विकेट लिए। सादिया इकबाल और फातिमा सना को 2-2 विकेट मिले।284 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर मुनीबा अली सिर्फ 2 रन पर रन आउट हो गईं। सदफ शमास (6) और आलिया रियाज (2) भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गईं। कप्तान फातिमा सना भी 2 रन ही बना सकीं।हालांकि, सिदरा अमीन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार 81 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाज़ों से सहयोग नहीं मिल पाया। नतालिया परवेज ने 33 रन बनाए लेकिन वे भी ज्यादा देर टिक नहीं पाईं। बाकी बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं पाईं और पूरी टीम 196 रन पर सिमट गई।भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दिप्ती शर्मा ने घातक गेंदबाज़ी की। दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए और पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। स्नेह राणा को भी 2 विकेट मिले। क्रांति गौड़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।यह वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान महिला टीम की भारत के खिलाफ लगातार 12वीं हार रही। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है और सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रखा है।दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:भारत:प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी।पाकिस्तान:मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल

More From Author

बिफोरप्रिंट डिजिटल का सबसे बड़ा खुलासा…जिले में चल रहे 127 छोटे बड़े मखाना फोड़ी में 70 प्रतिशत बच्चे करते है बाल मजदूरी…हर दिन 600 से 1000 रूपये कमाने वाले इन बाल मजदूरों को नशे की लत लगाई जाती है…पढ़ें पूरी खबर

बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान: दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:28 pm, May 15, 2026
temperature icon 35°C
Sunny
Humidity: 56 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 0% 9 mph 17% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 14 mph 36% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 15 mph 54% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 12 mph 62% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 55% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 0% 13 mph 37% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 0% 9 mph 24% 998 mb 0 cm